कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,536 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू गई है।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर OTR (One-Time Registration) प्रक्रिया पूरी करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर और आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 8 अक्तूबर 2026 रखी गई है।
इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद भरे जाएंगे। परीक्षा का शेड्यूल एसएससी द्वारा बाद में जारी किया जाएगा
SSC CHSL Recruitment 2026
कुल पद: 2,536
आयु सीमा: 1 अगस्त 2026 के अनुसार 18 से 27 वर्ष (आवेदक का जन्म 2 अगस्त 1999 से 1 अगस्त 2008 के बीच होना चाहिए)। आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष) के लिए ऊपरी आयु में सरकारी नियमानुसार छूट है।
शैक्षणिक योग्यता: एलडीसी/जेएसए और अधिकांश डीईओ/डीईओ ग्रेड ए पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। उपभोक्ता मामले, संस्कृति मंत्रालय और SSC में DEO पदों के लिए 12वीं में विज्ञान स्ट्रीम (गणित विषय के साथ) अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं लेकिन उनका रिजल्ट अभी नहीं आया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का परिणाम 7 अक्टूबर 2026 तक घोषित होना चाहिए।
आवेदन शुल्क: सामान्य, OBC और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। सभी महिला उम्मीदवारों, SC, ST, PwBD और भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
चयन प्रक्रिया व मुख्य बदलाव: चयन टियर-1 (CBT), टियर-2 और स्किल/टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से होगा। इस बार टियर-1 परीक्षा में 15-15 मिनट की सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई है।एक सेक्शन में टाइम लिमिट समाप्त होने के बाद आप उस सेक्शन में पर नहीं जा सकेंगे और ना ही उसके प्रश्न को हल करके जवाब दे सकेंगे। इसके अलावा, आंसर-की चैलेंज फीस घटाकर 50 रुपए प्रति प्रश्न कर दी गई है।
वेतनमान: अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किया गया है।
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) (लेवल-2) के लिए 19,900 से 63,200 रुपए तक
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) (लेवल-4) 25,500 से 81,100 रुपए तक
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) (लेवल-5) 29,200 से 92,300 रुपए तक
- डेटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘A’ लेवल-4 25,500 से 81,100 रुपए तक
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: 7 सितंबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 (रात 11 बजे) तक।
- ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2026
- आवेदन सुधान विंडो:14 से 16 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।






