यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती (UIIC Recruitment) निकाली है, जिसमें जनरलिस्ट और हिंदी ऑफिसर के पोस्ट शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://uiic.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 225 है। जिसमें से जनरलिस्ट के लिए 200 और हिंदी ऑफिसर के लिए 25 पद खाली हैं। जनरल के लिए 79, ओबीसी के लिए 69, ईडब्ल्यूएस के लिए 24, एससी के लिए 34 और एसटी के लिए 19 पद खाली हैं। उम्मीदवार जनरलिस्ट या हिंदी ऑफिसर दोनों में से किसी एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए एससी/एसटी पीडीबी/PwBD/यूआईसी के कर्मचारियों को 250 रुपये + जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये प्लस जीएसटी है।
कौन कर सकता है आवेदन?
दोनों पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरलिस्ट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हिंदी ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी या इंग्लिश विषय के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा डिग्री लेवल में 60% अंक होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 30 जून 1996 से लेकर 30 जून 2005 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कुल 100 अंकों की होगी। जिसकी अवधि 60 मिनट होगी। दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का होगा, जो केवल जनरलिस्ट पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह कुल 250 अंकों का होगा। हिंदी ऑफिसर के लिए भी मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। मुख्य परीक्षा का वैटेज 75% और इंटरव्यू का 25% होगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा या डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के अंको को शामिल नहीं किया जाएगा।
नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 82, 485 रुपये से लेकर 1,56,745 रुपये तक बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल बेनिफिट्स, ग्रुप एंड पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस और नेशनल पेंशन स्कीम समेत विभिन्न सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।






