
इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने 22 अक्टूबर को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2020 परीक्षा का परिणाम (ICAI CA Intermediate Result) घोषित कर दिया है। मेरिट लिस्ट भी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://caresults.icai.org पर जाकर विषयवार अंक चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 1, 3 और 6 सितंबर को किया गया था। ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर को आयोजित हुई थी।
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 कल 1, 00,301 उम्मीदवार शामिल हुए थे, 23,210 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। पासिंग प्रतिशत 23.14% है। ग्रुप 2 में 68,400 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 12,938 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। पासिंग प्रतिशत 18.92% है। दोनों ग्रुप में 38,339 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें से 5066 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, पासिंग प्रतिशत 13.21% है।
टॉप-3 उम्मीदवारों का नाम
मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 502 अंक यानि 83.67% प्राप्त किए हैं। चेन्नई की श्रुति वी ने 492 अंक यानि 82% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। सूरत के प्रेम अग्रवाल तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 490 अंक यानि 81.67% हासिल किए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब ICAI CA इंटरमीडिएट सितंबर 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहाँ 6 डिजित रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट का पेज खुलेगा। विषयवार अंक, पासिंग स्टेटस और अन्य जानकारी को चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार स्कोरकार्ड को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।
सीए जनवरी 2027 परीक्षा के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली सीए इंटरमीडिएट फाउंडेशन परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 का आयोजन 2, 4 और 6 जनवरी को होगा। ग्रुप 2 का आयोजन 8, 10 और 12 जनवरी का होगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होने वाली है। बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 है। 600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। करेक्शन पोर्टल 20 से लेकर 22 नवंबर तक एक्टिव रहेगा। सीए इंटरमीडिएट सिंगल ग्रुप के लिए भारतीय छात्रों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। दोनों ग्रुप के लिए फीस 2700 रुपये है।


