
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित शॉर्ट नोटिस भी जारी हो चुका है। आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। डिटेल नोटिफिकेशन (CEN 08/2026) जल्द ही जारी होगा, जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 1250 है। वैकेंसी को अलग-अलग जोन और कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा। जिसकी जानकारी अधिसूचना में उपलब्ध होगी। शॉर्ट नोटिस में उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान आधार का इस्तेमाल करके जरूरी डिटेल्स को वेरीफाई करने की सलाह दी है। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा आधार और जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा दसवीं पासिंग सर्टिफिकेट नाम और जन्मतिथि भी 100% मैच होनी चाहिए। इसके अलावा आधार कार्ड में फोटो और बायोमेट्रिक भी अपडेटेड होना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी CEN 08/2026 स्टेशन मास्टर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- नए यूजर्स अकाउंट क्रीऐट करें।
- इसके बाद आधार डिटेल्स या आरआरबी अकाउंट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी दर्ज करें।
- दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन होगा। फिर मेडिकल परीक्षण का होगा। सीबीटी और CBAT के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसमें से 70% वैटेज सीबीटी और 30% सीबीएटी को दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद सातवें वेतन आयोग के लेवल 6 के तहत वेतन मिलेगा। बेसिक पे 35,400 रुपये प्रतिमाह होगा।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। बता दें कि पहले स्टेशन मास्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के अन्य पदों के साथ ही होता था। लेकिन इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। अलग से परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है।

