
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट या आवेदन पोर्टल apps.shar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक, नर्स, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन, फायरमैन, वाहन चालक और मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों को भरा जाएगा।
ISRO SDSC SHAR Recruitment Details
कुल पद: 97
पदों का विवरण
- टेक्निकल असिस्टेंट : 14
- साइंटिफिक असिस्टेंट: 3
- लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’ : 3
- नर्स ‘B’ :3
- टेक्नीशियन ‘B’ :43
- ड्राफ्ट्समैन ‘B’ :1
- फायरमैन ‘A’ :2
- लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘A’: 5
- हेवी व्हीकल ड्राइवर ‘A’: 7
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) : 16
योग्यता:
- टेक्निकल असिस्टेंट: फर्स्ट क्लास डिप्लोमा इंजीनियरिंग डिसीप्लीन में (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल/EEE, CSE/ECE/सिविल) कम से कम 3 साल का किया हो।
- साइंटिफिक असिस्टेंट: फर्स्ट क्लास Bsc डिग्री जिसमें फिजिक्स मुख्य विषय के तौर पर पढ़ा हो। या फर्स्ट क्लास बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (फोटोग्राफी/विजुअल आर्ट्स सिनेमेटोग्राफी) में किया हो।
- लाइब्रेरी असिस्टेंट: फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन और फर्स्ट क्लास मास्टर की डिग्री लाइब्रेरी साइंस/लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस में किया हो।
- नर्स ‘B’: फर्स्ट क्लास नर्सिंग डिप्लोमा 3 साल का किया हो और स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन किया हो।
- टेक्नीशियन ‘B’: 10वीं पास के साथ ट्रेड इलेक्ट्रीशियन/फिटर/इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/मैकेनिक/केमिकल, बॉइलर/अटेंडेंट/टर्नर, आरएसी, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, फोटोग्राफी, डिजिटल, फोटोग्राफी, ड्रॉट्समैन सिविल आदि में आईटीआई किया हो।
- ड्राफ्ट्समैन ‘B’: 10वीं पास के साथ ट्रेड इलेक्ट्रीशियन/फिटर/इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/मैकेनिक/केमिकल, बॉइलर/अटेंडेंट/टर्नर, आरएसी, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, फोटोग्राफी, डिजिटल, फोटोग्राफी, ड्रॉट्समैन सिविल आदि में ITI किया हो।
- फायरमैन: 10वीं पास की हो। फिजिकल फिटेस और एंड्योरेंस टेस्ट क्वालिफाई करना होगा।
- लाइट व्हीकल ड्राइवर ए: 10वीं पास के साथ हैवी व्हीकल ड्राइवर और 3 साल का लाइट व्हीकल ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ वैलिड लाइट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी हो।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): 10वीं पास/SSLC/SSC या समकक्ष योग्यता।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। ऊपरी उम्र में सरकारी नियमानुसार एससी/एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी आदि को छूट मिलेगी। आयु की गणना 9 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
- पद कोड 07 से 25, 27, 28 और 30 : 18 से 35 वर्ष
- फायरमैन ‘ए’ और एमटीएस: 18 से 25 वर्ष
कितनी मिलेगी सैलरी
- तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक और नर्स (स्तर 7) : ₹44,900 – ₹1,42,400 (लगभग ₹71,840)
- तकनीशियन और ड्राफ्ट्समैन (स्तर 3) : ₹21,700 – ₹69,100 (लगभग ₹34,720)
- फायरमैन और वाहन चालक (स्तर 2) : ₹19,900 – ₹63,200 (लगभग ₹31,840)
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (स्तर 1) : ₹18,000 – ₹56,900 (लगभग ₹28,800)
आवेदन शुल्क: शुल्क वापसी उम्मीदवार द्वारा आवेदन में दिए गए बैंक खाते में की जाएगी। लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होने पर शुल्क वापस नहीं मिलेगा।
पोस्ट कोड 07 से 15 के लिए (तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, लाइब्रेरी, नर्स): प्रोसेसिंग फीस: ₹750/- प्रति आवेदन
- रिफंड लिखित परीक्षा में उपस्थित होने पर:महिला / SC / ST / PwBD / भूतपूर्व सैनिक : पूरा ₹750/- वापस
- अन्य सभी (Gen/OBC/EWS) : ₹250/- काटकर ₹500/- वापस
पोस्ट कोड 16 से 30 के लिए (तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन, फायरमैन, ड्राइवर, MTS):प्रोसेसिंग फीस: ₹500/- प्रति आवेदन
- रिफंड लिखित परीक्षा में उपस्थित होने पर:महिला / SC / ST / PwBD / भूतपूर्व सैनिक : पूरा ₹500/- वापस
- अन्य सभी : ₹100/- काटकर ₹400/- वापस
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा / कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट, शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षण (PET/DME) और दस्तावेज सत्यापन। चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी, सभी पदों के लिए एक ही चयन प्रक्रिया लागू नहीं होगी।
परीक्षा किन शहरों में होगी?
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के लिए भारत के 18 शहरों में से किसी एक का चयन किया जा सकता है: अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गुंटूर, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति और विशाखापत्तनम।

