
इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड में एसोसिएट इंजीनियर और एसोसिएट ऑफिसर पदों पर भर्ती (EIL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.engineersindia.com/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कल 109 है। एसोसिएट इंजीनियर ग्रेट-2 के लिए 19, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 3 के लिए 47, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेट 4 के लिए 36 और एसोसिएट ऑफीसर ग्रेड 2 के लिए 7 पद खाली है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है।नोटिफिकेशन में एप्लीकेशन फीस को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
योग्यता और आयु सीमा
एसोसिएट इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई/ बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 5 से लेकर 13 वर्ष का अनुभव ही संबंधित क्षेत्र में होना अनिवार्य है। एसोसिएट ऑफीसर ग्रेड 2 के लिए आर्ट्स/कॉमर्स या साइंस में ग्रेजुएशन के साथ-साथ मैटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के 5 लेकर 14 वर्ष का अनुभव संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए।
एसोसिएट इंजीनियर ग्रेट 2 और एसोसिएट ऑफीसर ग्रेड 2 के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। इंजीनियर ग्रेड 4 के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 3 के लिए 41 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
आवेदन पत्र और सर्टिफिकेट में दी गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद उन्हें ईआईएल गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई या कोलकाता कार्यालय में पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 2 और एसोसिएट ऑफीसर ग्रेड 2 पद पर नियुक्ति के बाद 72,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये प्रतिमाह वेतन होगा। एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 3 पद पर नियुक्ति के बाद वेतन 86,400 रुपये से लेकर 96,000 रुपये वेतन मिलेगा। एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-4 पद पर नियुक्ति के बाद वेतन 1,00,800 रुपये से लेकर 1,12,000 रुपये होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Career” सेक्शन में “Opportunities @EIL” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- दिशानिर्देशों को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- सही फॉर्मेट और साइज़ में हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- अब एप्लिकेशन फॉर्म का 6-7 प्रिंट आउट निकालें और इंटरव्यू के दिन इसे साथ लेकर जाएं।

