MP Breaking News

SSC Selection Post Phase 14 : एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की सिटी स्लिप जारी, 16 सितंबर से परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

SSC Selection Post Phase 14 Exam : सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी, परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (City Information Slip) जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

सिटी स्लिप उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आवंटित परीक्षा शहर का नाम और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है, ताकि उम्मीदवार पहले से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए यात्रा और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। संभावना है कि एसएससी 13-14 सितंबर के आसपास एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख, पाली और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

बता दें कि इस परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों पर कुल 2,919 रिक्तियां भरी जानी हैं। सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा का समय

पहली पाली

  • रिपोर्टिंग का समय: सुबह 7:45 बजे
  • गेट बंद होने का समय: सुबह 8:30 बजे
  • परीक्षा का समय: सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक

दूसरी पाली

  • रिपोर्टिंग का समय: सुबह 10:30 बजे
  • गेट बंद होने का समय: सुबह 11:15 बजे
  • परीक्षा का समय: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

तीसरी पाली

  • रिपोर्टिंग का समय: दोपहर 1:15 बजे
  • गेट बंद होने का समय: दोपहर 2:00 बजे
  • परीक्षा का समय: दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक

महत्वपूर्ण बातें

  • जिन उम्मीदवारों ने खुद का स्क्राइब (लेखक) लाने की सुविधा चुनी है, उन्हें आयोग की वेबसाइट पर नए सिरे से स्क्राइब रजिस्ट्रेशन करना होगा। 05 नवंबर 2025 से पहले किए गए पुराने स्क्राइब रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं।
  • स्क्राइब रजिस्ट्रेशन को अब आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) से जोड़ दिया गया है। इसलिए, स्क्राइब के रूप में शामिल होने के लिए वेबसाइट पर नया रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
  • अपने स्क्राइब का ‘एंट्री पास’ जनरेट करने के लिए स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन नंबर जमा करना होगा। स्क्राइब की अधिकतम आयु सीमा 04 नवंबर 2025 की अपडेटेड पॉलिसी के अनुसार होगी।
  • ओन स्क्राइब’ का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे) तक अपने स्क्राइब का OTR मैप कर सकते हैं। स्क्राइब एंट्री पास केवल उन्हीं उम्मीदवारों का जारी होगा जो सफलतापूर्वक मैपिंग पूरी करेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • ​होमपेज पर ऊपर दिए गए Login/Register विकल्प पर क्लिक करें।
  • ​अपना Registration Number, Password और Captcha दर्ज करके लॉगिन करें।
  • ​’Selection Post Phase-XIV 2026′ सेक्शन में ‘Exam City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ​स्क्रीन पर दिख रही स्लिप में अपना परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
SSC Selection Post Phase 14 : एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की सिटी स्लिप जारी, 16 सितंबर से परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड - MP Breaking News