
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एएलपी स्टेज-1 परीक्षा (RRB ALP Exam 2026) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में 3, 4 और 5 नवंबर को होगा।
शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा शहर, तारीख को शिफ्ट की जानकारी उपलब्ध होती है। एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार जिन्होंने ट्रैवल पास के लिए आवेदन किया है, वे फ्री ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें यह एडमिट कार्ड नहीं है।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
23 अक्टूबर को आरआरबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। 3 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर तक जारी हो सकते हैं। इसमें परीक्षा केंद्र नाम और पता समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- किसी भी आरआरबी जोन को चुनें।
- सीईएन 01/2026 शहर और तारीख की सूचना देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर नजर आएगी।
- इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा
आरआरबी एएलपी परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्टों में तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे शुरू होगी। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे है, दूसरी शिफ्ट के लिए सुबह 11:00 और तीसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 बजे है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 75 होगी। गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होग। एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।

