MP Breaking News

रेलवे ने निकाली 500 से अधिक पदों पर भर्ती, 15 सितंबर से आवेदन शुरू, शॉर्ट नोटिस जारी 

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। एप्लीकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होने वाला है। इससे पहले उम्मीदवारों को रेलवे ने आधार अपडेट करने की सलाह दी है। आइए जानें उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा और कितना वेतन मिलेगा?
railway recruitment 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल भर्ती (05/2026) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होने वाली है। योग्य इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन 14 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसमें कैटेगरी और जोन वाइज वैकेंसी, पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध होगी।

शॉर्ट नोटिस के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 560 है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय आधार वेरिफिकेशन करने की सलाह दी गई है। आधार में नाम और जन्मतिथि कक्षा दसवीं पासिंग सर्टिफिकेट से 100% मैच होनी चाहिए। फोटोग्राफर और बायोमैट्रिक अपडेट करने की सलाह दी गई है। ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो।

 कौन कर सकता है आवेदन? 

पैरामेडिकल कैटेगरी में डायलिसिस टेक्निशियन, लैब असिस्टेंट ग्रेड 2, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, फार्मासिस्ट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड, ऑप्टोमेट्रिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। सभी पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की जाएगी। संबंधित विषय में बीएससी/ पीजी डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन/12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होगी। केवल परफ्यूशनिस्ट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होगी। वहीं फार्मासिस्ट ग्रेट 3 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होगी। पात्रता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। वहीं कल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प मिलेंगे। वहीं परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा नियुक्ति के बाद उम्मीदवारओं को लेवल 3 से लेकर लेवल 7 के बीच वेतन मिलेगा।

ऐसे भरें फॉर्म

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर आरआरबी पैरामेडिकल 05/2026 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मोबाइल नंबर ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आरआरबी अकाउंट क्रिएट करने के बाद लॉगिन करें।
  5. जरूरी जानकारी को दर्ज करें और पोस्ट को सेलेक्ट करें।
  6. दस्तावेज, फोटोग्राफर और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करने के बाद इसे जमा करें।
  8. भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव करके अपने पास रख लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
रेलवे ने निकाली 500 से अधिक पदों पर भर्ती, 15 सितंबर से आवेदन शुरू, शॉर्ट नोटिस जारी