केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन और कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC सबमिशन लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू कर सकता है। जिसे लेकर 10 सितंबर को सीबीएसई ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। स्कूलों को लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं। बता दें कि रजिस्ट्रेशन और एलओसी सबमिशन बोर्ड परीक्षाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। इसमें दिए गए डेटा के आधार पर ही एग्जाम आयोजित होता है।
सीबीएसई के नोटिस में कहा कि कम समय में परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए हर स्तर में समन्वित प्रयास और प्लानिंग की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए बोर्ड ने स्कूलों से सपोर्ट और सहयोग और समर्थन की मांग की है। ताकि 2027 में परीक्षाओं का सफलतापूर्वक परीक्षाओं का आयोजन और सही समय पर परिणाम घोषित हो सके। बोर्ड ने LOC और रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों का पर्सनल डेटा और विषय हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
स्कूलों को पहले से तैयारी करने की सलाह
नोटिस में बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन और एलओसी सबमिशन के दौरान होने वाली चुनौतियों की चर्चा भी की। बोर्ड ने बताया कि इन प्रक्रिया में देरी और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें गलत विषय/ सब्जेक्ट कोड, छात्रों और माता-पिता का गलत नाम, सही समय पर LOC सबमिशन ना होना और निर्धारित समय सीमा का पालन न करना इत्यादि शामिल हैं। बोर्ड ने कहा, “बार-बार रिमाइंडर जारी करने के बाद भी स्कूल छात्रों के पर्सनल डेटा और सब्जेक्ट की सही जानकारी दे पाते। इनमें कई गलतियां देखने को मिलती है। जिसके कारण टाइमलाइन और और कार्यक्षमता पर असर पड़ता है।” इसीलिए स्कूलों को पहले से ही LOC सबमिशन के लिए छात्रों का सही डेटा तैयार रखने की सलाह दी गई है।
इन बातों का रखना होगा ख्याल
- रजिस्ट्रेशन और एलओसी के दौरान उम्मीदवारों का नाम पूरा, सही और एडमिशन रजिस्टर के अनुसार होना चाहिए।
- छात्रों की जन्म तिथि भी सही होनी चाहिए।
- इसके अलावा जेंडर और कैटेगरी की जानकारी भी सही होनी चाहिए।
- अभिभावकों/ माता-पिता का नाम पूरा और स्पेलिंग सही हो यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
- इसके अलावा स्टडी स्कीम के हिसाब से सब्जेक्ट वाइज रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर भी निर्धारित फॉर्मेट में होना चाहिए।






