MP Breaking News

दमोह पुलिस का एक्शन, बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर-हूटर और प्रेशर हॉर्न पर रोड रोलर चलाकर किए नष्ट

दमोह पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर, करीब दो दर्जन हूटर और 100 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न जब्त किया। साथ ही VIP रोड पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त उपकरणों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया।
Damoh Police Action

दमोह: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने नियम विरुद्ध वाहनों में लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

बता दें कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन और मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 150 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न को रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया। पुलिस ने इस कार्यवाई के जरिए संदेश दिया कि नियमों का उल्लंघन कर वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न लगाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन जारी रहेगा।

यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कसा शिकंजा

दरअसल, लंबे समय से बुलेट सहित दूसरी गाड़ियों में नई पीढ़ी के नौजवान आवाज बदलने और तेज करने के लिए साइलेंसर को मॉडिफाइड कर के लगा रहे है। इन साइलेंसर की आवाज इतनी तेज होती है कि लोगों के कानों में चुभती ही नहीं बल्कि ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ाती है। इसके साथ ही सरकार के आदेश के बाद भी रसूखदार लोगों की गाड़ियों पर नियमों के विरुद्ध हूटर्स लगाए गए है जिसे लेकर दमोह SP आनंद कलादगी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

150 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर किए गए नष्ट

बता दें कि पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान 150 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर, करीब दो दर्जन हूटर और 100 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए थे। इसके बाद VIP रोड पर SP समेत पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त किए गए साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न को सड़क पर रखकर उन पर रोड रोलर चलाया गया और सभी को नष्ट कर दिया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीधे तौर पर स्पष्ट कहा कि नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dinesh Agrawal
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
दमोह पुलिस का एक्शन, बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर-हूटर और प्रेशर हॉर्न पर रोड रोलर चलाकर किए नष्ट - MP Breaking News