MP Breaking News

दमोह में गंदगी और जलभराव से बेहाल बाजार, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका अध्यक्ष-CMO का पुतला जलाया

दमोह में गंदगी, जलभराव और अतिक्रमण से परेशान व्यापारियों ने घंटाघर पर नगर पालिका अध्यक्ष और CMO का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर 15 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Damoh News

दमोह: शहर में बढ़ती अव्यवस्थाओं के कारण व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में बढ़ती गंदगी, जलभराव और बदबू ने हाल बेहाल कर दिया है। व्यापारियों ने कई बार अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर गुरुवार को दमोह व्यापारी महासंघ ने सड़क पर उतरकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

बता दें कि व्यापारी महासंघ ने शहर के घंटाघर चौराहे पर एकत्रित होकर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ का पुतला जलाया। व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार रॉबिन जैन को एक आवेदन भी दिया। इसके साथ ही व्यापारी संघ ने चेतावनी भी दी है कि अब 15 सिंतबर तक मांगों को नहीं माना गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

व्यापारियों का कहना है कि वे लंबे समय से जलभराव, नालियों की नियमित सफाई न होने और जगह-जगह अतिक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते न केवल उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है बल्कि बाजार आने वाले आम नागरिकों को भी भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि कई बार इस संबंध में नगर पालिका को लिखित में आवेदन दिया जा चुका है लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।

क्या हैं व्यापारियों की मुख्य मांगें?

व्यापारियों ने अपने ज्ञापन में कुल 11 मांगों का जिक्र किया है। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि आगामी त्यौहारों एवं पर्वो को देखते हुए हम समस्त दुकानदारों का व्यापार प्रभावित न हो इसलिए हमारी समस्त समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण किया जाए।

  • राजा होटल से उमा साईकिल भाट तक, भाउ चाय वाले से नगर पालिका अध्यक्ष की दुकान तक, कैलाश भंडार से नगर पालिका अध्यक्ष की दुकान तक के पीछे बाली नाली की सफाई एवं अतिक्रमण अलग किया जाएं।
  • नगर पालिका अध्यक्ष की दुकान के नीचे स्थाई तौर पर नाला बंद है उसे तत्काल खोला जाए।
  • गोल मार्केट में शनिदेव मंदिर के सामने एवं संपूर्ण गोल मार्केट में जल भराव की स्थिति होने पर सभी व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होता है और कई बार दुघर्टना होती है। जिसके लिए नाली निर्माण कर पानी निकासी की व्यवस्था की जाएं।
  • टाऊन हॉल के पीछे जो नगर पालिका द्वारा संपूर्ण मार्केट का कचरा डंपीग पाईंट बनाया गया है जिस कारण कचरा डालने से बदबू और गंदगी से कई प्रकार की बीमारियां पनप रही है। जिससे हम व्यापारीयो को एवं मार्केट आने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डपिंग पॉइंट स्थाई तौर पर बंद किया जाए।
  • गोल मार्केट में टाऊन हॉल के सामने पुरूष एवं महिला प्रसाधन बना है उसे व्यवस्थित किया जाए आसकी नियमित सफाई व्यवस्था एवं संचालन सुव्यवस्थित हाथों मे सोपी जाये। एवं प्रसाधन निकासी की स्थाई व्यवस्था हेतु फारूख मेडीकल वाले नाले से जोड़ा जाये। जिससे स्थाई व्यवस्था हो जाएगी।
  • कैलाश भंडार के पीछे पुरूष प्रसाधन को व्यवस्थित किया जाए एवं नियमित सफाई करे।
  • टाऊन हॉल के सामने वाले क्षतिग्रत गेट को तोड़कर नये गेट का निर्माण कराया जाये नही तो किसी भी दिन जनहानि या गंभीर हादसा हो सकता है।
  • टाऊन हॉल प्रवेश गेट, कैलाश भंडार के बाजू का प्रवेश गेट, बाराद्वारी कुआ मार्ग, एवरेस्ट लाज के नीचे बूंदाबहू काम्पलेक्स में मुख्य प्रवेश द्वारा पर लग रहे हाथ ठेलो, अतिक्रमित दुकानों को तत्काल हटाकर सुगम यातायात व्यवस्था की जाए।
  • घंटाघर के चारो ओर अतिक्रमण को तत्काल हटाया जायें बड़े-बड़े गड्डों को स्थाई रूप से भरा जाए।
  • मीट मार्केट में लग रही दुकानों के दुकानदारों द्वारा मछली, मुर्गा, बकरा के बचे हुये अवशिष्टों को एक स्थान पर एकत्रित कर व्यवस्थित रूप से नगर पालिका द्वारा उठवाया जाए।
  • वर्षभर के मनाये जाने वाले सभी महत्वपूर्ण एवं बड़े त्यौहारों पर सभी छोटे फुटपाती दुकानदारों हाथ ठेला दुकानदारों को त्यौहारों के 15 दिवस पूर्व नगर पालिका द्वारा चिन्हित स्थान पर बाजार बनाकर उन्हें रोजी रोटी करने दी जाए।
Dinesh Agrawal
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
दमोह में गंदगी और जलभराव से बेहाल बाजार, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका अध्यक्ष-CMO का पुतला जलाया - MP Breaking News