DU Recruitment: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट-सीनियर असिस्टेंट के 126 पदों पर भर्ती, 9 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

Delhi University Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली है भर्ती, अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष निर्धारित, आइए जानते हैं आयु सीमा, योग्यता और अन्य डिटेल्स....
sarkari jobs

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के कुल 126 पदों पर भर्ती (विज्ञापन नंबर: R&P/323/2026) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in के माध्यम से 9 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, विज्ञापन के अनुसार, यदि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से दो सप्ताह की अवधि बाद में पूरी होती है, तो वही तारीख अंतिम मानी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम समयसीमा की पुष्टि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन से करनी चाहिए।

Delhi University Recruitment Details

भर्ती संस्था का नाम: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)

पद का नाम: असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट

कुल पद: 126

पदों का विवरण

  • सीनियर असिस्टेंट: 46 स्तर-6
  • असिस्टेंट: 80

योग्यता:  सीनियर असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री। लेवल-4 में असिस्टेंट या समकक्ष पद पर तीन वर्ष का अनुभव । कंप्यूटर एप्लीकेशंस, नोट राइटिंग और ड्राफ्टिंग आदि का ज्ञान। असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक ।विश्वविद्यालय, शोध संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम अथवा स्वायत्त निकाय में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम दो वर्ष। अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान ।

आयु सीमा: सीनियर असिस्टेंट के लिए अधिकतम 35 वर्ष, असिस्टेंट के लिए अधिकतम 32 वर्ष । आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट

आवेदन शुल्क: शुल्क जमा करने के बाद राशि वापस नहीं होगी। अधूरे विवरण या निर्धारित शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 12 दिसंबर 2024 के विज्ञापन संख्या R&P/311/2024 के तहत सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें इस भर्ती में आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

  • सामान्य और अनारक्षित वर्ग के लिए 1,000 रुपए
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और महिला के लिए 800 रुपए
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग 600 रुपए

कितनी मिलेगी सैलरी: सीनियर असिस्टेंट- पे लेवल 06 और असिस्टेंट- पे लेवल-04

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, प्रीलिमिनरी टेस्ट, मेन एग्जाम, स्किल टेस्ट, मेरिट लिस्ट

DU Recruitment Notification

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़े नियम शर्ते ध्यान से पढ़ लें। इसके बाद अपने अनुभव और आयु सीमा की पात्रता के अनुसार चयनित पद के लिए आवेदन करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews