JEE Main 2027 सेशन-1 के लिए आवेदन शुरू, हुए कई बदलाव, सिलेबस और टाइम टेबल भी जारी, जानें डिटेल  

जेईई मेंस 2027 सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। सिलेबस और टाइम टेबल भी जारी हो चुका है। परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव हुआ है। आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है। 
JEE Main 2027

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस 2027 सेशन-1 (JEE Main 2027) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 22 नवंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। 500 रुपये लेट फीस के साथ उम्मीदवार 23 से लेकर 26 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 27 से लेकर 29 अक्टूबर तक करेक्शन पोर्टल एक्टिव रहेगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से लेकर परीक्षा की तारीखों में बदलाव हुआ है।

उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के लिए एक नया सिस्टम शुरू किया गया है। उम्मीदवार भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करके पंजीकरण कर सकते हैं, जिसमें डिजिलॉकर, मेरी पहचान या जन परिचय शामिल हैं। इसके अलावा एग्जाम सेंटर में भी बदलाव किए गए हैं। एनटीए ने परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया है। इस बार लेट फीस के साथ अलग से रजिस्ट्रेशन विंडो की सुविधा भी मिल रही है।

इतनी है  है फीस 

पेपर 1 या पेपर 2 किसी के लिए जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस/ओबीसी एनसीएल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये और महिलाओं के लिए 800 रुपये है।  एससी/एसटी/PwBD/थर्ड जेंडर के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। दो पेपर्स के लिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है। महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 1600 रुपये है। एससी/एसटी/PwBD/थर्ड जेंडर के लिए फीस 1000 रूपये है।

परीक्षा का तारीख बदली, देखें नया शेड्यूल 

एनटीए द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक पहले परीक्षा 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाली थी। लेकिन परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में दो अलग-अलग शिफ्टों में 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा। शहर सूचना पर्ची 30 दिसंबर 2026 को जारी होगी।  प्रवेश पत्र 13 जनवरी को जारी होंगे। सेशन 2 का आयोजन 2 से लेकर 7 अप्रैल 2027 तक किया जाएगा। 5 जनवरी से आवेदन शुरू होंगे।

परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।  पेपर 2ए और 2बी दोनों को मिलाकर 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
  4. इसके बाद आवेदन पत्र को भरें।
  5. दस्तावेजों, फोटोग्राफ और सिग्नेचर को अपलोड करें।
  6. शुल्क भुगतान करें।
  7. आवेदन पत्र जमा करें। कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews