MPESB: 28 अक्टूबर को एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MPESB 2026: एमपी एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर को, 2 शिफ्ट में होगा परीक्षा का आयोजन, एडमिट कार्ड जारी हुए, 507 पदों पर होना है भर्ती
mpesb exam

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा-2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी। इसका रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक रहेगा। 9:30 बजे के बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तक होगी। इसका रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:00 से 2:00 बजे बजे तक रहेगा। 2:30 बजे के बाद गेट बंद कर दिया जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से पुलिस विभाग में कुल 507 पदों को भरा जाएगा। इसमें सूबेदार नॉन-टेक्निकल के 81, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) के 69,सब इंस्पेक्टर (डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स) नॉन-टेक्निकल के 312, सब इंस्पेक्टर (आर्म्स) टेक्निकल (ग्रुप-1) के 10, सब इंस्पेक्टर (फोटो) टेक्निकल (ग्रुप-2) के 9, सब इंस्पेक्टर (सवाल वाले डॉक्यूमेंट्स) टेक्निकल (ग्रुप-2) के 4 और सब इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) टेक्निकल (ग्रुप-2) के 22 पद शामिल हैं।

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-9 के अनुसार 36,200 से 1,14,800 रुपए तक वेतनमान मिलेगा। शासन के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू/व्यक्तित्व परीक्षण और मेडिकल परीक्षा शामिल है।

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

  • एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • मूल फोटो ID प्रूफ लाएं। आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID / ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक।
  • फोटो कॉपी नहीं चलेगी – ID प्रूफ ओरिजिनल होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो – हाल की फोटो साथ रखें।
  • मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव अंदर नहीं ले जा सकते।
  • परीक्षा केंद्र जाने से पहले प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर Test Admit Card – Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test-2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य डिटेल्स को सही से भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
  • अगर वेबसाइट पर प्रवेश पत्र खुलने में परेशानी हो, तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews