लग्जरी कार में नाबालिग बच्चों को सवार कर जबलपुर से दमोह आते थे भैंस चोर, पहुंचे सलाखों के पीछे

तेंदूखेड़ा पुलिस ने जंगल से तीन चोर गिरफ्तार किये जबकि सिग्रामपुर पुलिस ने कुछ ही घंटे मेंचार चोर गिरफ्तार कर लिए। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए चोरों में 4 बालिग हैं जबकि तीन नाबालिग चोर है।
Buffalo thief arrested in Damoh

Buffalo thief arrested in Damoh

दमोह जिले में ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भैंस चोरों का आतंक है,  जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ रही है तो सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका तेंदूखेड़ा है जहां हर दिन भैंस चोरी हो रही है और पिछले दो महीनों से ये घटनाएं तेज हुई है। पुलिस को इस मामल में बड़ी सफलता मिली हिया पुलिस ने 7 चोरों को गिरफ्तार किया है खास बात ये हैं कि इनमें 3 नाबालिग हैं।

भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते एसपी ने तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में अलग से पेट्रोलिंग के लिए गाड़ियाँ तक मुहैया कराई हैं, सामान्य गश्त के अलावा दो अलग पार्टियां रात भर गांव गांव में गश्त कर रही है, इस गश्त का फायदा हाल ही में सामने आया है जब बीती रात पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लोड की गई चोरी की दो भैंसे बरामद की है।

पुलिस ने बरामद की चोरी की भैंसें  

दरअसल गश्त के दौरान तेंदूखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दोनी गांव से कुछ लोग भैंसों को चोरी कर ले जा रहे है, पुलिस ने दबिश दी तो गांव की पुलिया के पास एक कार खड़ी दिखी और वहीं पास में खड़े पिकअप वाहन में दो भैंसे लोड थी, पुलिस को देखकर चोर गाड़ियां छोड़कर भाग खड़े हुए और पुलिस ने भैंस पिकअप और कार को कब्जे में लिया, पुलिस फरार चोरों की तलाश में लग गई ।

पुलिस चोरों से कर रही पूछताछ 

तेंदूखेड़ा पुलिस ने जंगल से तीन चोर गिरफ्तार किये जबकि सिग्रामपुर पुलिस ने कुछ ही घंटे मेंचार चोर गिरफ्तार कर लिए। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए चोरों में 4 बालिग हैं जबकि तीन नाबालिग चोर है। ये सभी जबलपुर के रहने वाले है और शातिर चोर है जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये लोग लग्जरी कर में नाबालिगों को बैठकर जबलपुर से दमोह आते हैं और भैंस चोरी का गिरोह चलाते हैं पुलिस आरोपियों से भैंस चोरी सहित अन्य चोरियों एक विषय में पूछताछ कर रही है।

गणेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Dinesh Agrawal
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
लग्जरी कार में नाबालिग बच्चों को सवार कर जबलपुर से दमोह आते थे भैंस चोर, पहुंचे सलाखों के पीछे