प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

वाराणसी के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रूपापुर ओवरब्रिज के पास स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई और 4 गंभीर घायल हैं।
Prayagraj-Varanasi Highway Accident

वाराणसी में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां ओवरब्रिज पर स्कार्पियो रोककर सेल्फी ले रहे चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम एवं घायलों को अस्पताल इलाज के लिये भेजा।

जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो सवार लोग सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आये ट्रक ने स्कॉर्पियो (UP 65 EB 2199) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 4 दोस्तों की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी दोस्त

जानकारी अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी वाराणसी की ओर लौट रहे थे। तभी सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मिर्जामुराद के रूपापुर ओवरब्रिज के पास वाहन को रोककर दोस्त सेल्फी लेने लगे। इतने में पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कार्पियो करीब 30-40 मीटर तक आगे घिसटती चली गई। सभी 8 दोस्त भी गाड़ी के आसपास खड़े थे। ट्रक 4 को रौंदता हुआ निकल गया। जबकि बाकी, 4 दोस्त भी चपेट में आ गये।

हादसा देखकर राहगीर एवं स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल ही एंबुलेंस की मदद से शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों एवं घायलों की पहचान

मृतकों में आनंद यादव (25), आलोक मिश्रा (30), प्रदीप सिंह (36) और विद्वांशु यादव (30) शामिल हैं। वहीं, घायलों में सावन यादव (26), किशन यादव (35), राजकुमार यादव (35) और निखिल (32) शामिल हैं। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत - MP Breaking News