योगी ने PMAY के लाभार्थियों को चाबी सौंपी, नए आवासों के लिए भूमिपूजन किया, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में ITI खोलने की घोषणा की, उन्होंने कहा ये आईटीआई महाराजा बिजली पासी के नाम पर होगा।
Yogi handed over keys to PMAY beneficiaries in Prayagraj

Yogi handed over keys to PMAY beneficiaries in Prayagraj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में PMAY (प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी) के अंतर्गत पीपलगांव में बनाये गए  556 आवासों के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी। इस विशेष अवसर पर योगी ने माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत 191 करोड़ रुपये की की लागत से बनने वाले 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम को सम्बोध्जित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा डबल इंजन सरकार के सुशासन, रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और विकास के संकल्प से तीर्थराज प्रयागराज प्रगति के नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी एवं शारदीय नवरात्रि तथा विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

योगी एन कहा जब 2017 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब हम लोगों ने तय किय अकि उत्तर प्रदेश को सुरक्षित बनाना है, उत्तर प्रदेश में सुशासन लाना है,  उत्तर प्रदेश को भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में प्रस्तुत करना है और अपराध और अपराधियों के लिए जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करना है।

अतीक अहमद और उसके गुंडों से छुड़ाई 15 बीघा जमीन पर बन रहे आवास  

मुख्यमंत्री ने कहा हमने तय किया था कि माफियामुक्त यूपी बनायेंगे और आज इसके परिणाम दिखाई दे रहे हैं, हमें पिछले दिनों माफिया से मुक्त भूमि पर हाइराइज बिल्डिंग बनाकर 86 गरीबों को आवास उपलब्ध कराये थे और आज यहाँ प्रयागराज में 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमिपूजन कर रहे हैं

योगी ने बताया कि ये जो 15 बीघा की जमीन है इसपर माफिया अतीक अहमद और उसके गुंडों ने कब्जा कर अपना अस्तबल बनाया था, अपनी अय्याशी का केंद्र बनाया था उसके नाजायज साम्राज्य को ध्वस्त कर जमीन को वापस लिया गया। अब वहां गरीबों के लिए आवास बनेगा।

अब प्रयागराज में कोई माफियागिरी करने का दुस्साहस नहीं करेगा

योगी ने कहा समाजवादी पार्टी आती है तो माफिया और बदमाश लेकर आती है। भाजपा आती है तो विकास और बदलाव लेकर आती है, यही विअक्स है और यही बदलाव भी है , बिना भेदभाव के हर गरीब को, हर जाती के व्यक्ति को आवास की सुविधा मिल रही है, अब प्रयागराज में कोई माफियागिरी करने का दुस्साहस नहीं करेगा, अगर कोई कराएगा या करेगा तो फिर मिट्टी में मिलने की तैयारी भी कर लेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
योगी ने PMAY के लाभार्थियों को चाबी सौंपी, नए आवासों के लिए भूमिपूजन किया, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना