जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

जबलपुर के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Jabalpur Fire News

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रिछाई थाना पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

जबलपुर से वंदना झा की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां - MP Breaking News