दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता! बोनस का भी ऐलान संभव

दिवाली से पहले डबल तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, कर्मचारियों-पेंशनभोगिया का बढ़ेगा महंगाई भत्ता, वित्त विभाग ने शुरू की तैयारियां, नवंबर से पहले बोनस का भी हो सकता है ऐलान
employees news

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार दिवाली से कर्मचारियों और पेंशनधारकों महंगाई भत्ते और बोनस का डबल तोहफा देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

वर्तमान में राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 60 फीसदी की दर से डीए/डीआर का लाभ मिल रहा है, इस वृद्धि के बाद यह 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। चुंकी नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त और सितंबर के एरियर का भी लाभ मिलेगा। इससे राज्य के करीब 28 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार महंगाई दर को देखते हुए केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो जनवरी और जुलाई से लागू होता है। यह दरें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करती है। संभावना है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद योगी सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए नई दरों का ऐलान कर सकती है, चुकीं केंद्र की घोषणा के बाद राज्यों द्वारा दरों में संशोधन किया जाता है।

इसके अलावा अराजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारियों को 3400 से 7000 तक बोनस मिलने की भी संभावना है।  यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 रूपये के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आकलन करते हुए दिया जाएगा। बोनस की रकम कर्मचारियों के वेतन और तय नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। बोनस की राशि वेतन से अलग सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता! बोनस का भी ऐलान संभव - MP Breaking News