MP Breaking News

NEET UG 2026 काउंसलिंग पर नई अपडेट, राउंड-2 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक 

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का प्रोविजनल रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 15 सितंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू होंगे। 
neet ug counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 10 सितंबर को नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) के दूसरे चरण का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें राउंड 1 और राउंड 2 के लिए रैंक, आवंटित संस्थान, कोर्स, रिमार्क, कैटेगरी इत्यादि के जानकारी दी गई है।

एमसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रोविजन रिजल्ट में बदलाव भी हो सकते हैं। इसलिए उम्मीदवार आवंटित सीटों पर क्लेम नहीं कर सकते और न ही इसे कोर्ट में चुनौती दे सकते है। जब तक फाइनल रिजल्ट घोषित नहीं हो जाता छात्रों को आवंटित कॉलेज से संपर्क करने की अनुमति भी नहीं है।

काउंसलिंग का दूसरा चरण इंडिया कोटा के 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों और सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एफएमसी, एम्स समेत अन्य संस्थानों के 100% सीटों के लिए आयोजित किया गया था। जिसके लिए पंजीकरण 3 सितंबर से शुरू हुए थे। वहीं छात्रों को 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 9 सितंबर तक जारी थी।

राउंड 2 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख

11 सितंबर को फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों को 12 से लेकर 18 सितंबर के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद कॉलेज द्वारा दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 15 सितंबर से यूजी पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। उम्मीदवारों को सीट छोड़ने या अपग्रेडेशन विकल्प चुनने की सुविधा भी दी जाएगी। तीसरे चरण का शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

MCC ने दूसरे चरण के लिए सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दिया है। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए 659 नई सीटें जोड़ी गई है। पहले के दूसरे चरण के लिए 11302 थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब यूजी मेडिकल काउंसलिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  3. होमपेज पर करंट इवेंट के सेक्शन में जाकर राउंड 2 काउंसलिंग 2026 प्रोविजनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा।
  5. यहां रैंक वाइज आवंटित कॉलेज और अन्य जानकारी को चेक करें और रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
NEET UG 2026 काउंसलिंग पर नई अपडेट, राउंड-2 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक