MP Breaking News

NEET UG काउंसलिंग 2026 राउंड-2 फाइनल रिजल्ट जारी, 15 सितंबर तक सीट छोड़ने का मौका, जानें डिटेल 

नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे चरण का परिणाम घोषित हो चुका है। उम्मीदवार आवंटित कोर्स और कॉलेज की जानकारी चेक कर सकते हैं। एमसीसी ने फ्रीज का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए नोटिस भी जारी किया है। 
NEET UG Counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने शनिवार को नीत यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) दूसरे चरण का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।प्रोविजनल रिजल्ट 10 सितंबर कॉ जारी किया गया है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। पीडीएफ में दोनों चरणों के लिए अलॉटेड कोटा, रैंक, संस्थान पाठ्यक्रम और रिमार्क जैसी जानकारी दी गई है। राउंड-1 रिजल्ट के बाद अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले कई छात्रों को सीट भी आवंटित की गई है।

अब उम्मीदवार आवंटित सीटों पर क्लेम कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन के लिए उपस्थित भी हो सकते हैं। बता दें कि राउंड-2 के पंजीकरण 3 सितंबर से शुरू हुए थे।  छात्रों को 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 9 सितंबर तक जारी थी। 12 से लेकर 18 सितंबर के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए करीब 11,960 सीटें हैं। 659 सीटें बाद में जोड़ी गई थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  2. अब होमपेज पर यूजी मेडिकल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर राउंड-2 फाइनल रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें ।
  4. स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। यहाँ रैंक, आवंटित कॉलेज और कोर्स को चेक करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

सीट छोड़ने का मौका, नोटिस जारी 

एमसीसी ने राउंड-1 में फ्रिज का ऑप्शन चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। पहले चरण मेंजिन उम्मीदवारों ने फ्रीज का विकल्प चुनकर आवंटित सीट को ज्वाइन कर लिया है। लेकिन अब सीट छोड़ना चाहते हैं, वे यह काम 15 सितंबर शाम 6:00 बजे तक कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट छोड़ने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त नहीं किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार अपनी सीट छोड़ना चाहते हैं उन्हें आवंटित संस्थानों में फिजिकल रिपोर्ट कर कर रिजाइन करना होगा। सभी उम्मीदवारों को रेजिग्नेशन लेटर या सीट विड्रोल स्लिप प्राप्त करने की सलाह दी गई है, जो एमसीसी के पोर्टल पर ऑनलाइन नोडल ऑफिसर द्वारा जनरेट होगा।  ऐसा न करने पर उम्मीदवारों का रेजिग्नेशन “Null” या “Void” माना जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
NEET UG काउंसलिंग 2026 राउंड-2 फाइनल रिजल्ट जारी, 15 सितंबर तक सीट छोड़ने का मौका, जानें डिटेल