MP Breaking News

13 सितंबर को UPSC CDS और NDA-2 परीक्षा, उम्मीदवार जरूर रखें इन बातों का ख्याल, गाइडलाइंस जारी 

यूपीएससी सीडीएस और एनडीए 2 परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 13 सितंबर को होने वाली है। जरूरी दिशानिर्देश प्रवेश पत्र के साथ  जारी हो चुके हैं। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। 
UPSC NDA CDS 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) कम्बाइन्ड डिफेंस सर्विस (CDS-2 ) और नवल डिफेंस अकादेमी/नवल अकादेमी (ND/NA -2) परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को अलग-अलग शिफ्टों में करने वाला है। टाइम टेबल से लेकर एडमिट कार्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग ने जरूरी गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। जिसका पकन उममीवरों कॉ परीक्षा के दिन करना होगा।

यूपीएसस ने एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना की सलाह दी है। किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र की जानकारी, तारीख समय, शिफ्ट और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। आयोग ने इसमें कोई भी बदलाव न करने की सलाह दी है। साथ ही  परिणाम घोषित होने तक सुरक्षित रखने को कहा गया है। ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर केवल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की कई प्रवेश पत्र की प्रिंटेड कॉपी मान्य होगी।

कब होगी परीक्षा?

यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा 13 सितंबर को तीन शिफ्टों में देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान इंग्लिश पेपर का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक चलेगा, इस दौरान जनरल नॉलेज विषय की परीक्षा होगी। शाम 4:00 से लेकर 6:00 बजे तक एलिमेंट्री मैथमेटिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी। प्रत्येक के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक चलेगी। इस दौरान मैथमेटिक्स का पेपर आयोजित होगा। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित होगी, इस दौरान जनरल एबिलिटी का पेपर होगा।

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 1 से 1.5 घंटे पहले पहुँचने की सलाह दी जाती है। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात और मौसम इत्यादि कॉ ध्यान में रखते हुए घर से निकलने की सलाह दी जाती है।
  • एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो आईडी कार्ड और पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ अपने पास जरूर रख ले।
  • परीक्षा परिसर में परीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • प्रतिबंधित समग्री जैसे की मोबाईल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, वॉलेट, पर्स, बैग, ईयरफोन, हेडफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बुक, नोट्स  या कोई भी कागज, पेन ड्राइव और कम्युनिकेशन डेबिके पर प्रतिबंध होगा।
  • उम्मीदवारों कॉ केवल कए बॉल प्वाइंट पेन से उत्तर लिखने की अनुमति होती।
  • उम्मीदवारों कॉ सिम्पल कपड़े पहने की सलाह दी जाती है। मेटल से बने गहने या एक्सेसरीज़ न पहनें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
13 सितंबर को UPSC CDS और NDA-2 परीक्षा, उम्मीदवार जरूर रखें इन बातों का ख्याल, गाइडलाइंस जारी