MP Breaking News

शिवपुरी में राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन ने संचालकों पर की कार्रवाई

शिवपुरी के कोलारस में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू करवाई।
Shivpuri

शिवपुरी में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के बीच असंतोष देखने को मिला। पिछोर अनुविभाग के चरखऊ गांव में लगभग दो महीने से राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

चक्काजाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। तब कहीं ग्रामीण मौके से हटने को तैयार हुए।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों का ये आरोप है कि राशन दुकान के सेल्समैन ने उनसे अंगूठा तो लगवा लिया है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें दो महीने से राशन नहीं मिला है। इस वजह से ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम लगाया है ताकि उन्हें अपना राशन मिल सके।

तहसीलदार ने दी समझाइश

ग्रामीणाें ने जब पुलिस से मौके से हटने से मना कर दिया। उसके बाद तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद तुरंत ही राशन बंटवाना शुरू किया। राशन वितरण शुरू होने के बाद ग्रामीण चक्काजाम खत्म कर मौके से हटने को तैयार हुए।

राशन दुकानों पर हुई कार्रवाई

शिवपुरी के कोलारस अनुविभाग ने राशन की 11 दुकानों पर कार्रवाई भी की है। दरअसल, जब इन दुकानों की समीक्षा की गई तब यहां राशन वितरण 80 प्रतिशत कम था। प्रशासन का कहना है कि ई-केवाईसी पोर्टल पर दुकानों के लिए पर्याप्त राशन था इसके बावजूद भी वितरण का प्रतिशत कम देखने को मिला। लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित प्रबंधक विक्रेता और सह विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उनसे 25 लाख 80 हजार 225 रुपए वसूलने को कहा गया है। संबंधित तहसीलदारों को निर्धारित राशि वसूल कर शासन के खाते में जमा करने को कहा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews