यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट एडिटर, स्पेशलिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर 2 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें की लद्दाख पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 212 है। जिसमें से अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए 140 पद खाली हैं। जनरल के लिए 50, EWS के लिए 40, ओबीसी के लिए 37, एससी के लिए 30, एसटी के लिए 9 और पीडब्ल्यूडी वालों के लिए 8 वैकेंसी है। स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर एनाटॉमी के लिए चार ,स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर जनरल मेडिसिन के लिए 60, असिस्टेंट एडिटर के लिए दो, स्पेशली ग्रेड-2 जूनियर स्केल एनेस्थीसियोलॉजी के लिए एक, स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 जूनियर स्केल पेडियाट्रिक्स के लिए एक और पब्लिक लॉ ऑफिसर के लिए चार पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि महिला/एससी/ एसटी/PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट/ एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। असिस्टेंट एडिटर पद के लिए उम्मीदवारों के पास जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इकोनॉमिक्स/स्टैटिसटिक्स या इंग्लिश में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ जर्नलिज्म/ मास कम्युनिकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा होल्डर भी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 जूनियर स्केल पदों लिए संबंधित विषय में पीजी डिग्री या डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 45 या 50 वर्ष है। अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए उम्मीदवारों के पास Law की डिग्री होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। वहीं पब्लिक लॉ ऑफिसर पद के लिए भी एलएलबी के साथ-साथ बार 2 वर्ष का बार प्रैक्टिस होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
नोटिफिकेशन में चयन प्रक्रिया को स्पष्ट नहीं किया गया है। आवेदन में दर्ज किए गए योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद आयोग उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित कर सकता है। जरूरत पड़ने पर भर्ती परीक्षा भी आयोजित हो सकती है। भर्ती परीक्षा का आयोजन अहमदाबाद’ भोपाल, नई दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), कोच्चि, जम्मू, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर, रांची और विशाखापट्टनम में होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।






