MP Breaking News

UPSSSC Vacancy: सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 14 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

UPSSSC Vacany 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से होगी शुरू होगी, सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद अलग-अलग विषयों और विभागों में बांटे गए , सबसे ज्यादा पद एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के लिए, आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स...
UPSSSC Recruitment

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (लखनऊ) में सीनियर अनुदेशक के 132 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन (Advt No. 21-Exam/2026) जारी किया है। इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

​इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सोमवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, प्लांट प्रोटेक्शन, हॉर्टिकल्चर साइंस, एनिमल हसबेंड्री, क्रॉप साइंस, पंचायत, पब्लिक समेत विभिन्न फील्ड के लिए है।

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026

कुल पद: 132

पदों का विवरण

कृषि इंजीनियरिंग (Agricultural Engineering): 30 पद
​पादप संरक्षण (Plant Protection): 16 पद
​उद्यान विज्ञान (Horticulture Science): 16 पद
​पशुपालन (Animal Husbandry): 14 पद
​शस्य विज्ञान (Agronomy): 12 पद
​महिला कल्याण (Women Welfare): 9 पद
​सहकारिता (Cooperation): 8 पद
​पंचायत (Panchayat): 8 पद
​मृदा विज्ञान (Soil Science): 8 पद
​कृषि विस्तार (Agricultural Extension): 5 पद
​जन स्वास्थ्य (Public Health): 3 पद
​उत्पादन (Production): 2 पद
​कृषि (Agriculture): 1 पद

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय (जैसे- कृषि इंजीनियरिंग, कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, या उद्यान विज्ञान आदि) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड धारण करना अनिवार्य है।

  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) कम से कम 50% अंकों के साथ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की डिग्री।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (पौध संरक्षण) कम से कम 50% अंकों के साथ कृषि में Bsc की डिग्री।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (उद्यान विज्ञान) कम से कम 50%अंकों के साथ Bsc ।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (पशुपालन) कम से कम 50% अंकों के साथ Bsc या Msc (पशुपालन)
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (शस्य विज्ञान) कम से कम 50 % अंकों के साथ कृषि में Bsc
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (महिला कल्याण) कम से कम 50% अंकों के साथ गृह विज्ञान/गृह -अर्थशास्त्र/पोषणाहार/आहार में बीएससी।
  • सीनियर (इंस्ट्रक्टर सहकारिता) 50% अंकों के साथ एमए (अर्थशास्त्र)/ Msc (कृषि अर्थशास्त्र)/एमकॉम
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (पंचायत) कम से कम 50% अंकों के साथ MA (अर्थशास्त्र)/ Msc कृषि (अर्थशास्त्र) एमएससी (कृषि अर्थशास्त्र)/MA (समाजशास्त्र)।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (मृदा विज्ञान) कम से कम 50% नंबरों के साथ कृषि में Bsc की डिग्री हासिल की हो।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (कृषि) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ कृषि में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (कृषि प्रसार) न्यूनतम 50 % अंकों के साथ Bsc की डिग्री (कृषि) ।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (सार्वजनिक स्वास्थ्य) ग्रेजुएशन और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सफाई निरीक्षक परीक्षा का सर्टिफिकेट।
  • सीनियर इंस्ट्रक्टर (उत्पादन) कृषि इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग में उपाधि या एग्रिकल्चर इंजीनियरिंग/यांत्रिकी/विद्युत/सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और कम से कम 2 साल का अनुभव।

वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-6 (₹35,400 से ₹1,12,400) के तहत वेतन मिलेगा।

​आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और महिला) के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: पीईटी के जरिए शॉर्टलिस्ट, मुख्य परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर अंतिम चयन होगा।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 10 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 सितंबर 2026
  • ​आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026
  • ​आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2026

UPSSSC Senior Instructor Vacancy 2026

  • स्टेप 1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2. वेबसाइट के Live Advertisement सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3. Advertisement No. 21-Exam/2026 पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4. अपने UP PET 2025 रजिस्ट्रेशन विवरण से लॉगिन करें।
  • स्टेप 5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • स्टेप 6. निर्धारित 25 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा कर सबमिट करें।
  • स्टेप 7. आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
UPSSSC Vacancy: सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 14 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स - MP Breaking News