MP Breaking News

ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 4 गिरफ्तार इनमें 3 नाबालिग, 6 मोटर साइकिल बरामद, सस्ती कीमतों में बेच देते थे

ग्वालियर पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं, इनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिलें पुलिस ने बरामद की हैं।
Gwalior Police bust bike theft gang

Gwalior Police bust bike theft gang

ग्वालियर जिले की भितरवार थाना पुलिस को एक वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है इनमें से 3 नाबालिग हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल बरामद की है, पूछताछ में मालूम चला है कि गिरोह के सदस्य नई अथवा अच्छी कंडीशन वाली बाइक चोरी करते थे और फिर उसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते थे।

भितरवार थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह मावई ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने को कल सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि  एक व्यक्ति बागबई की तरफ से चोरी की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल लेकर भितरवार की तरफ आ रहा है। सूचना के बाद एक टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। टीम को कुछ देर बाद एक व्यक्ति काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से आते हुये दिखा जो पास आते ही पुलिस को देखकर बाइक वापस भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता जशनदीप समरा उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्र. 10 भितरवार बताया।

चोरी की बाइक पर आ रहा युवक गिरफ्तार 

पुलिस ने जब उससे उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल एक बारे में पूछताछ की तो उसने उसे टेकनपुर गुरद्वारा से चोरी करना बताया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया , जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अन्य चोरियों की भी जानकारी दी, उसने बताया कि दो मोटरसाइकिल उसने भितरवार हैलीपेड के पास झाड़ियों में छिपा रखी हैं जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

गिरोह में 3 नाबालिग सदस्य भी 

आरोपी ने  3 अन्य मोटरसाइकिल तीन अन्य लोगों के पास होने की जानकारी दी पुलिस जब उन आरोपियों के पास पहुंची तो वो  नाबालिग निकले पुलिस ने उनके पास मौजूद चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया, थाना प्रभारी के मुताबिक ये पूरा गिरोह योजनाबद्ध होकर काम करता था इनके निशाने पर नई या फिर अच्छी कंडीशन की गाड़ियां रहती थी फिर ये इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

पुलिस ने ये 6 मोटर साइकिल बरामद की 

  • एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्र0 एमपी07-एनआर-9656
  • हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी07-एनडी-1097
  • प्लेटिना मोटरसाइकिल क्र0 एमपी07-एनएन-0160
  • हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी04-वायएम-9086
  • हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी07-जेडटी-4804
  • एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्र0 एमपी32-जेडए-8831
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 4 गिरफ्तार इनमें 3 नाबालिग, 6 मोटर साइकिल बरामद, सस्ती कीमतों में बेच देते थे