MP Breaking News

RRB Paramedical Recruitment: 590 पदों पर भर्ती, 44000 रु तक सैलरी, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए सबसे ज्यादा पद, 12वीं पास से बीएससी तक के लिए मौका, 44900 रुपये तक सैलरी
RRB recruitment

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेल मंत्रालय के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी (CEN 05/2026) के तहत कुल 590 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 15 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

RRB Paramedical Recruitment 2026

कुल पद: 590

पदों का विवरण

  • ​नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट: 365 पद
  • ​फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड): 118 पद
  • ​हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर (ग्रेड II): 43 पद
  • ​लैब असिस्टेंट (ग्रेड II): 31 पद
  • ​रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन: 25 पद
  • ​ईसीजी टेक्नीशियन: 04 पद
  • ​ऑप्टोमेट्रिस्ट: 02 पद
  • ​डायलिसिस टेक्नीशियन: 01 पद
  • ​ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट: 01 पद

​योग्यता:

  • नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: 3 साल का जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी कोर्स। रजिस्टर्ड नर्स व मिडवाइफ का प्रमाण पत्र। बीएसससी कोर्स वाले भी योग्य ।
  • डायलाइसिस टेक्नीशियन: बीएससी के साथ डेमोडायलासिस में डिप्लोमा या 2 साल की ट्रेनिंग/हेमोडायलासिस में 02 साल काम का अनुभव। बीएससी डायलासिस टेक्नीशियन/बीएससी रेनल डायलासिस टेक्नोनोलॉजी वाले भी योग्य ।
  • हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: बीएससी कोर्स में केमिस्ट्री को मुख्य या ऑप्शनल सब्जेक्ट। हेल्थ/सेनिटरी इंस्पेक्टर में एक साल का डिप्लोमा या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट। ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट ऑडियोलॉजी , स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में बैचलर की डिग्री और रिहैबिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया से रिजस्टर्ड ।
  • फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड): फार्मेसी (एलोपैथिक) में बैचलर की डिग्री । फार्मासिस्ट पंजीकृत ।
  • रिडियोलॉजी एक्स रे टेक्नीशियन: फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के साथ 12वीं ।रेडियोग्राफी/एक्स रे टेक्नीशियन/रेडियोडाग्नोसिस टेक्नोलॉजी में 2 साल का कोर्स । साइंस ग्रेजुएट के साथ रेडियोग्राफी/एक्स रे टेक्नीशियन/रेडियोडायग्नोसिस टेक्नोलॉजी में 2 साल का कोर्स।
  • ECG टेक्नीशियन: साइंस विषय से 12वीं या स्नातक के साथ ईसीजी/कार्डियोलॉजी तकनीक में कम से कम 1 साल का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री ।
  • ऑप्टमेट्रिस्ट: ऑप्टोमेट्री में बीएससी या ऑप्थेल्मिक तकनीशियन में 3 से 4 वर्षीय डिप्लोमा और संबंधित परिषद/लाइसेंसिंग संस्था में रजिस्ट्रेशन ।
  • लैब असिस्टेंट ग्रेड II: 12वीं साइंस । मेडिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमाा और मेडिकल लैब में सर्टिफिकेट कोर्स ।

आयु सीमा: पद के अनुसार आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और 20 से 40 वर्ष तक अलग-अलग है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। जन्मतिथि मैट्रिक या एसएसएलसी प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार ही मान्य होगी और बाद में किए गए किसी बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

​आवेदन शुल्क: ​सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपए (CBT परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपए रिफंड होंगे)। ​एससी/एसटी/ईबीसी/दिव्यांग/महिला उम्मीदवार: 250 रुपए (CBT परीक्षा में शामिल होने पर पूरा शुल्क रिफंड होगा)।

​चयन प्रक्रिया: चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन  और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। CBT परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

  • नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट: Level-7, 44,900 रुपए प्रति माह
  • डायलिसिस तकनीशियन/स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II/ऑडियोलॉजिस्ट/ स्पीच थेरेपिस्ट : Level-6, 35,400 प्रति माह
  • फार्मासिस्ट / रेडियोग्राफर: Level-5,  29,200
  • लैब असिस्टेंट / ECG / ऑप्टोमेट्रिस्ट: Level-3/4, 21,700 से 25,500 प्रति माह के बीच वेतन दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2026
  • ​अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • ​शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2026 तक
  • ​आवेदन में सुधार की तिथि: 17 से 26 अक्टूबर 2026 तक

RRB Paramedical Recruitment : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • अब CEN 05/2026 Paramedical Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • अब लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट करें।
  • अब अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RRB Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
RRB Paramedical Recruitment: 590 पदों पर भर्ती, 44000 रु तक सैलरी, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News