MP Breaking News

मेलखेड़ा में एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर, युवक की हालत नाजुक, शामगढ़ में एंबुलेंस नहीं मिली तो गरोठ से बुलानी पड़ी

मंदसौर ज़िले की शामगढ़ के मेलखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जितेंद्र भाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इस दौरान कई गंभीर चोटें आयी, लेकिन समय पर ऐंबुलेंस नहीं मिलने पर व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
मेलखेड़ा में एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर, युवक की हालत नाजुक, शामगढ़ में एंबुलेंस नहीं मिली तो गरोठ से बुलानी पड़ी

सोमवार रात शामगढ़ थाना क्षेत्र में मेलखेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक्टिवा से जा रहे जितेंद्र को अज्ञात वाहन ने इतनी ज़ोरदार टक्कर मारी, कि वे रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक हादसे के बाद मौक़े से फ़रार हो गया।

घायल अवस्था में पहले जीतेंद्र को शामगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत मंदसौर जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। इतनी गंभीर हालात के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँच सकी, जिस वजह से लगातार व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे।

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ने जितेंद्र को शामगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मंदसौर जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। गंभीर चोटों के कारण उनके होंठ, चेहरे और सिर पर 20 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं।

एंबुलेंस नहीं मिली तो गरोठ से बुलानी पड़ी

जितेंद्र को शामगढ़ से मंदसौर रेफर किए जाने के दौरान सिविल अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद गरोठ नगर पंचायत की एंबुलेंस को गरोठ से शामगढ़ बुलाया गया। एंबुलेंस के शामगढ़ पहुंचने के बाद घायल को मंदसौर जिला अस्पताल भेजा जा सका। इस वजह से गंभीर घायल को रेफर करने में ज्यादा समय लगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
मेलखेड़ा में एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर, युवक की हालत नाजुक, शामगढ़ में एंबुलेंस नहीं मिली तो गरोठ से बुलानी पड़ी