नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें दिसंबर 2026 और वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीख दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2026 का आयोजन 14 से लेकर 19 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर साइकिल का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को होने वाला है। इसमें 5 पेपर्स शामिल होते हैं। दोनों ही परीक्षाओं के लिए आवेदन जल्द ही शुरू हो सकते हैं।
6 दिसंबर को राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। जबकि SWAYAM परीक्षाओं का आयोजन 8 से लेकर 12 दिसंबर को होने वाला है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होगी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं की तारीख संभावित है। भविष्य में इनमें प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य स्थितियों को देखते हुए बदलाव हो सकते हैं। अपडेट के लिए संबंधित परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाएं
जनवरी 2027 में भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन NTA करने वाला है, जिसमें JEE Main सेशन 1 और NIFT प्रवेश परीक्षा शामिल है। 10 जनवरी को निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं जेईई मेंस सेशन 1 का आयोजन 22, 24, 28, 30 और 31 जनवरी को होगा। इसके अलावा आर्मी कैडेट कॉलेज परीक्षा 4 जनवरी को आयोजित होगी। श्रेष्ठ नेट परीक्षा 10 जनवरी को संभावित है। जबकि ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 31 जनवरी को आयोजित होगा।
फरवरी में होनी वाली परीक्षाएं
मार्च 2027 में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी का आयोजन होगा। परीक्षा 1-5, 8, 12 से 20 और 24 से 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसकी तारीख 30 से लेकर 31 मार्च तक भी बढ़ सकती है। इसके अलावा NITT 2 का आयोजन 5 और 7 मार्च को किया जाएगा। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का आयोजन 7 फरवरी को होने वाला है। नेशनल इनीशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग पार्ट-1 का आयोजन 26 से लेकर 27 फरवरी के बीच होगा।






