MP Breaking News

CSL ने निकाली 210 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CSL recruitment 2026

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी ने टेक्नीशियन या ट्रेड वोकेशनल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (CSL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://cochinshipyard.in/ पर जाकर 8 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी डिटेल में दी गई है।

अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 210 है। वैकेंसी को अलग-अलग डिसिप्लिन में बांटा गया है। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 205 है। टेक्नीशियन वोकेशनल अप्रेंटिस के लिए रिक्त पदों की संख्या 5 है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी।

योग्यता और आयु सीमा 

आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए कक्षा दसवीं पास होने के साथ-साथ संबंधित विषय में आईटीआई या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। टेक्नीशियन वोकेशनल अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों का संबंधित विषय में वोकेशनल हायर सेकेंडरी एजुकेशन पास होना अनिवार्य है। उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास केरल का डोमिसाइल होना भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे कक्षा दसवीं और आईटीआई/वोकेशनल हायर सेकेंडरी एजुकेशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। टाई  ब्रेकिंग के लिए अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी के जरिए नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लाना हो होगा। नियुक्ति के बाद हर महीने 11,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में CSL (कोची) के SAP E-Recruitment पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आईटीआई ट्रेड या वोकेशनल अप्रेंटिस के लिए आवेदन पत्र को भरें। प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति होगी।
  • दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फुट कलर फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक करें। इसके बाद ही फाइनल सबमिशन पूरा करें।
  • यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ आवेदन पत्र को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CSL ने निकाली 210 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन