MP Breaking News

अक्टूबर में RRB JE सीबीटी-1 परीक्षा, शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी शहर सूचना पर्ची 

आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी होगी । इसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। 
RRB JE Exam 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा (RRB JE Exam 2026) का शेड्यूल 16 सितंबर को जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें परीक्षा,  शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र की संभावित तारीख की जानकारी दी गई है। जूनियर इंजीनियर, डीपोट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए परीक्षा आयोजन 27, 28 और 30 अक्टूबर को होगा।

आरआरबी ने परीक्षा केंद्र पर एंट्री से पहले आधार लिंक्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसीलिए रेलवे ने सभी उम्मीदवारों को ऑरिजिनल आधार कार्ड ई-वेरीफाइड आधार कार्ड के साथ उपस्थित होने की सलाह दी है। इसके अलावा यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि यूआइडीएआई सिस्टम पर आधार अनलॉक स्टेटस में हो।  आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट के अनुसार होनी चाहिए। फोटोग्राफ और बायोमेट्रिक अपडेटेड और सही होना भी जरूरी है।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। इसमें उन शहरों की जानकारी होगी, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। हालांकि एडमिट कार्ड नहीं होगा। प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को जारी होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर के उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र की जानकारी, उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी गयी है।

4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती 

रेलवे ने 04/2026 नोटिफिकेशन के तहत जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए के लिए कुल 4,029 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 14 अगस्त से लेकर 13 सितंबर तक जारी हो सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगी। जेई पदों के लिए संबंधित एनगिन्नेरीनग विषय में डिप्लोमा और डिग्री होल्डर्स को आवेदन की अनुमति थी। सीबीटी-1 कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 100 होंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
अक्टूबर में RRB JE सीबीटी-1 परीक्षा, शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी शहर सूचना पर्ची