MP Breaking News

MECL ने निकाली 122 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, पात्रता और चयन प्रक्रिया जानें

एमईसीएल ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
MECL Recruitment

भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी “मिनरल्स एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड” जिसे पहले मिनरल्स एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, उसने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (MECL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार  11 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.mecl.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि पात्रता, आयु सीमा और चयन  प्रक्रिया की सटीक जानकारी मिल सके।

रिक्त पदों की संख्या कुल 122 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति अकाउंटेंट, टेक्नीशियन (सर्वे), टेक्नीशियन (सैंपलिंग), असिस्टेंट अकाउंट्स, स्टेनोग्राफर इलेक्ट्रीशियन समेत कुल 16 नॉन- एग्जीक्यूटिव पदों पर होगी। सभी के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, PwD, एक्स सर्विसमैन और डिपार्टमेंटल कैंडिडेट को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक 

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट आईटी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बीसीएस/बीसीसीआई/बीएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी या कंप्यूटर एप्लीकेशन)/ ग्रेजुएशन के साथ 1 वर्षीय डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा (आईटी/ कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन) की योग्यता होनी चाहिए। मैकेनिक कम ऑपरेटर (ड्रिलिंग), मैकेनिक (डीजल) और टेक्नीशियन पदों के लिए संबंधित विषय में आईटीआई/इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।

असिस्टेंट अकाउंट्स और असिस्टेंट (एचआर) पद के लिए उम्मीदवारों के पास बीए/बीकॉम/बीएससी/बीबीएम/BSW की योग्यता होनी चाहिए। टेक्नीशियन लैबोरेट्री पद के लिए केमिस्ट्री/फिजिक्स या जियोलॉजी में बीएससी योग्यता वाली उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ 80 डब्ल्यूपीएम इंग्लिश में शॉर्टहैंड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

सभी पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। पात्रता से संबंधित डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे। सबसे पहले आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद नागपुर में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनरल, ओबीसी एनसीएल और EWS उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 50% होंगे। जबकि एससी/एसटी के लिए कट ऑफ मार्क्स 45% होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट का आयोजन भी हो सकता है। हालांकि फाइनल मेरिट लिस्ट में इसे शामिल नहीं किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
MECL ने निकाली 122 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, पात्रता और चयन प्रक्रिया जानें