MP Breaking News

CBSE का बड़ा कदम, 20 सितंबर को होगा “नशा मुक्त युवा” Talkathon का आयोजन, स्कूलों को नोटिस जारी 

सीबीएसई ने 20 सितंबर को "विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा" पर टॉकाथॉन का  ऐलान किया है। इससे संबंधित नोटिस स्कूलों को जारी किया गया है। स्टूडेंट्स अपने प्रश्न ऑनलाइन भेज सकते हैं। 
CBSE nasha mukt yuva talkathon

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 16 सितंबर को “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” टॉकाथॉन को लेकर सम्बद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। जिसका आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है। अगस्त 2026 में भारत सरकार ने विकसित भारत के लिए नशा मुक्ति युवा अभियान लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य 100 दिनों के भीतर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करना है। सीबीएसई ने इसी अभियान के तहत यह कदम उठाया है।

सीबीएसई टॉकथॉन में स्कूलों के छात्रों को नशे की लत से बचाव, जिम्मेदारी से भरे फैसले, साथियों का दबाव, जल्दी दखल और स्कूलों और परिवारों की भूमिका पर चर्चा की जा सके। इस कार्यक्रम में इंटरएक्टिव प्लेटफार्म में सोशल मीडिया X और इंस्टाग्राम के जरिए छात्रों से मिले सवालों को शामिल किया जाएगा। जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एम्स नई दिल्ली और सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के विशेषज्ञ और रिप्रेजेंटेटिव्स का एक पैनल शामिल होगा।

तारीख और समय जानें 

कार्यक्रम 20 सितंबर रविवार को शाम 6:00 बजे शुरू होगा। इसकी अवधि 45 मिनट होगी। सीबीएसई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।  जिससे अभिभावक, शिक्षक और छात्र जुड़ सकते हैं। इसीलिए बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल से अनुरोध किया है कि वह छात्रों को इस टॉकाथॉन सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें।

20 सितंबर तक भेजें सवाल

सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक स्टूडेंट्स 16 से लेकर 20 सितंबर तक सोशल मीडिया पर सवाल, मैसेज और पोस्टर या छोटे वीडियो क्लिप जमा कर सकते हैं। जिसके लिए “#Nashamuktyuva” और “#CBSETalkathon” जैसे हैशटैग का इस्तेमाल करने को कहा गया है। साथ ही सीबीएसई हैंडल को टैग करने की सलाह भी दी गई है।

सीबीएसई ने स्कूलों को दी ये सलाह 

स्कूलों को छात्रों की ओर से नशे से बचाव, पीर प्रेशर, रिस्पांसिबल चॉइस इत्यादि विचारशील प्रश्नों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। जिसमें से कुछ प्रश्नों को Talkathon के द्वारा दौरान चुना जाएगा। स्कूलों को 16 से लेकर 20 सितंबर तक जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की सलाह भी दी गई है। साथी इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने को भी कहा गया है। ताकि स्कूलों में स्वस्थ, जिम्मेदार और ड्रग फ्री यूथ को बढ़ावा मिल सके। किसी प्रकार की अपडेट या जानकारी के लिए सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ या आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भरोसा करने को कहा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CBSE का बड़ा कदम, 20 सितंबर को होगा "नशा मुक्त युवा" Talkathon का आयोजन, स्कूलों को नोटिस जारी