BHOPAL NEWS : भिंड जिले के गोरमी थानाक्षेत्र के आरोली में एक दलित युवती के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों के साथ दर्जनभर लोगों द्वारा पीड़िता के ऊपर राजीनामे का दवाब डालने का मामला सामने आया है। राजीनामा न करने पर आरोपियों ने उसका घर जला दिया।
पहले की पिटाई
पीड़िता ने न्यायालय से बाहर राजीनामें से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने परिवार के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की और पीड़िता के घर में तोड़-फोड़ कर घर में आग लगा दी। आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से भी मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें
1खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में किया रोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
2भोपाल में LPG गैस सिलेंडर की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, मारा छापा
3समर सीजन स्पेशल-भोपाल मंडल से होकर गोरखपुर से पुणे एवं मुम्बई के लिए होगा ट्रेनों का संचालन
4भोपाल में गिरते भूजल स्तर के कारण निजी बोरवेल खनन पर लगा प्रतिबंध, कलेक्टर ने आदेश किया जारी, उल्लंघन पर FIR और 2 साल की सजा
आयोग ने जारी किया नोटिस
मामले में संज्ञान लेकर मध्योप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, भिंड से मामले की जांच कराकर दोषी व्यंक्तियों के विरूद्व की गई कार्यवाही एवं पीडिता और उसके परिवार की सुरक्षा के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन 15 दिनों में मांगा है।