Hindi News

78वें वार्षिक अन्तराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के लिए भोपाल मंडल, नांदेड़ से पानीपत के बीच स्पेशल ट्रेन

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
यह स्पेशल गाडी द्विसाप्ताहिक रूप से नांदेड से 29 अक्टूबर एवं 03 नवम्बर को एवं पानीपत से 30 अक्टूबर एवं 4 नवम्बर को संचालित होगी।
78वें वार्षिक अन्तराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के लिए भोपाल मंडल, नांदेड़ से पानीपत के बीच स्पेशल ट्रेन

Republic Day parcel booking stopped

रेल प्रशासन द्वारा दिल्ली में आयोजित होने वाले 78वें वार्षिक अन्तराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के अवसर यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना होकर नांदेड़ से पानीपत के बीच 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल गाडी द्विसाप्ताहिक रूप से नांदेड से 29 अक्टूबर एवं 03 नवम्बर को एवं पानीपत से 30 अक्टूबर एवं 4 नवम्बर को संचालित होगी।

नांदेड़-पानीपत-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन (वाया इटारसी, रानी कमलापति, बीना, नई दिल्ली)-

गाड़ी संख्या 07635 नांदेड़-पानीपत स्पेशल द्विसाप्ताहिक रूप से बुधवार एवं शनिवार को नांदेड़ से 07.40 बजे प्रस्थान कर इटारसी 23.40 बजे, रानी कमलापति अगले दिन रात 01.40 बजे, बीना 04.10 बजे एवं नई दिल्ली 15.00 बजे आगमन कर पानीपत 17.30 बजे गंतव्य स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 07636 पानीपत-नांदेड़ गुरूवार एवं मंगलवार को पानीपत से 19.00 बजे प्रस्थान कर नई दिल्ली 20.40 बजे, बीना अगले दिन 07.30 बजे, रानी कमलापति 09.50 बजे एवं इटारसी 11.40 बजे आगमन कर त्तीसरे दिन नांदेड़ 06.00 बजे पहुँचेगी।

कोच कम्पोजीशन 

इस गाड़ी में 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 13 स्लीपर, 3 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच कोच होंगें।

ठहराव स्टेशन 

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नांदेड़-पानीपत के बीच पूर्णा, परभणी, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, जलगाँव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा, मथुरा, कोसी कलां एवं नई दिल्ली स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों से अपील 

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गो पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।