Hindi News

भोपाल-मासूम की रेप के बाद हत्या, सामने घर में ही पानी की टंकी में छुपाया शव, पुलिस दो दिन इलाके में तलाशती रही

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
भोपाल-मासूम की रेप के बाद हत्या, सामने घर में ही पानी की टंकी में छुपाया शव, पुलिस दो दिन इलाके में तलाशती रही

BHOPAL NEWS : भोपाल में एक नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है नाबालिग मंगलवार शाम से घर से लापता थी, पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी, गुरुवार सुबह बच्ची का शव उसके घर के सामने ही बने दूसरे घर की टंकी से बरामद हुआ, मासूम की उसके ही पड़ोसी अतुल निहाले ने दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अतुल निहाले, उसकी बहन चंचल, और माँ बसंती निहाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अतुल ने मासूम की हत्या की, वही उसकी बहन और माँ ने मामलें के साक्ष्य छुपाने की कोशिश की।

यह था मामला 

गुमशुदा बच्ची के परिजनों ने मंगलवार रात थाना शाहजहांनाबाद भोपाल में मामला दर्ज करवाया कि उनकी पांच बर्षीय बेटी के बिना बताये घर से कही चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच मे लिया,इस दौरान बच्ची के परिजनों ने बताया कि कि मेरी मल्टी में मच्छरों की दवा छिडकने के लिये कुछ लोग आये थे ,उसी के बाद से मेरी लडकी का कोई पता नही चल रहा है । गुम इंसान जाँच पर दवा छिडकने के लिये कुछ लोग आये थे, उसी के बाद से मेरी लडकी का कोई पता नही चल रहा है । गुम इंसान जाँच पर अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले जाने की शंका पर से मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियो की तलाश के लिए आदेशित किया। क्राइम ब्रांच की पूरी टीम को भी इस संवेदनशील अपराध में पतारसी हेतु लगाया गया था।

खुद अधिकारी पहुंचे मौके पर 

घटना में पुलिस आयुक्त के द्वारा स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया । सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मदद से घटना की पतारसी, तलाशी एवं पड़ताल के लिये 48 घंटें निरंतर अभियान चलाया गया।  क्षेत्र के आसपास के कई सीसीव्ही फुटेज खंगाले गये । कई घंटो बैठकर सीसीटींव्ही फुटेज की पड़ताल की गई । कई लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ पुलिस द्वारा की गई । पुलिस लगातार सभी फ्लेटो की तलाशी ले रही थी तभी पुलिस को कोइसपूरे फ्लेट की बारीकी से तलाश करने पर छुपी हुई छत के अंदर अदृश्य स्थान पर एक संदिग्ध पानी की टंकी, टॉड़ पर दिखाई दी, जिस पर दो सिपाहियो को चढ़ाकर मेहनत के बाद नीचे उतारा गया । टंकी नीचे उतारते ही  किसी मृत शरीर की शंका हुई जिसकी पुष्टि कपड़ा हटाने से हुई, मृत शरीर मासूम बच्ची का ही था, मृतिका का शव पोस्ट मार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया है।

ऐसा पकड़ा आरोपी 

जिस फ्लैट से पुलिस को मृतिका का शरीर बरामद हुआ उसमे बसंती बाई पति अमर निहाले उम्र 55 वर्ष उसकी लड़की चंचल के साथ निवास करती है।  उनके साथ में उसका पुत्र अतुल निहाले पिता अमर सिंहनिहाले उम्र 32 वर्ष भी निवास करता है  आरोपी घटना के बाद घर से फरार हो गया था जिसको क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा।  अतुल स्थाई रुप से निवासी अंबेडकर मोहल्ला मोहम्मदपुर तहसील गोगांवा जिला खरगोन का निवासी है । अतुल पांच माह पहले अपने मूल निवास खरगोन जिले से यहां आया हुआ है । अतुल आपराधिक प्रवृत्ति का है और महिला उत्पीड़न में भी थाना गोगांवा जिला खरगोन में जेल काट चुका है । आरोपी के द्वारा पूछताछ में बालिका की हत्या कर लाश को छुपाना स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह अगर थोड़ी देर और नहीं पकड़ा जाता तो वह ट्रेन में बैठकर भाग जाता। इसके अतिरिक्त आरोपी ने यह भी स्वीकर किया कि उसने बालिका की तत्काल ही हत्या कर लाश टंकी में ले जाकर बाहर फेंकना चाहता था परंतु तत्काल पुलिस के आने के कारण लाश को ठिकाने नहीं लगा पाया। हत्या के पश्चात आरोपी नें लाश को कपडे में लपटेकर टंकी में डाल दिया, टंकी को घर में गुप्त स्थान पर छुपा दिया। उसके बाद भी आरोपी ने लाश के कई बार ठिकाने लगाने का प्रयास किया ताकि पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिले । चूकि घटना के बाद पुलिस पूरे समय घटना स्थल एवं उसके आस पास मौजूद रही इसलिये लाश घर में मौजूद रही। जिसके कारण पूरे आपराधिक षड़यंत्र का खुलासा हो गया ।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews