भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By election 2021) से पहले कांग्रेस ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी ने 18 नए उप ब्लॉक के अध्यक्षों की घोषणा की है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी भी घोषित की है।
यह भी पढ़े.. 15 लाख कर्मचारियों के DA और बोनस पर आई नई अपडेट, अक्टूबर में बढ़कर मिलेगी सैलरी!
भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के अनुमोदन से 28 नए उप ब्लॉक बनाए गए है। इसमें 18 के कांग्रेस उप ब्लॉक अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए है और 10 नाम जल्द घोषित किए जाएंगे। भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें 6 विधानसभा में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव करीब 300 लोगों की कमेटी बनाई गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






