इंदौर में बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, धार के रहने वाले हैं चारों

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर बुजुर्ग से हॉकी और लात-घूंसों से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हॉकी और कार भी जब्त की है।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी धार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपियों ने बुजुर्ग के घर पहुंचकर उनके साथ हॉकी और लात-घूंसों से मारपीट की थी।

बता दें कि इस मारपीट की घटना में बुजुर्ग के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर का है। पुलिस के अनुसार, एक घर में कुछ लोगों द्वारा पैसों के लेने-देने को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई थी। बुजुर्ग के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार बुजुर्ग से रुपए की मांग कर रहे थे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र मेहता, अबरार खान, बाबू सिंह गुलाब सिंह और पप्पू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी धार के निवासी हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई हॉकी और कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, धार के रहने वाले हैं चारों - MP Breaking News