इंदौर में साइबर फ्रॉड का नया मामला, एप डाउनलोड करवाकर महिला से ठगे 2 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के तेजाजी नगर में साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिये एक महिला को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर मुनाफे का लालच दिया और करीब 2 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।
Indore Cyber ​​Fraud Case

मध्यप्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जहां जालसाज नये-नये हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कहीं मोटे मुनाफे का लालच तो कहीं झूठे वादों के जरिये ठग लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है जहां साइबर ठगों ने एक घरेलू महिला को मुनाफे का लालच देकर 2 लाख रुपये की चपत लगा दी।

जानकारी अनुसार, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में ठगी का नया मामला सामने आया है। जहां एक घरेलू महिला के साथ करीब दो लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। साइबर ठगों ने महिला को फेसबुक के जरिये एक ग्रुप में जोड़कर मुनाफे का लालच दिया और फिर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन ठगी में महिला को लगा दो लाख रुपये का चूना

पुलिस के अनुसार, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मनीषा उम्र 49 साल जोकि फेसबुक चला रही थी। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर के जरिये ट्रेडिंग एप लर्निंग ग्रुप में जोड़ लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया और मुनाफे का लालच देकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद महिला ने तेजाजी नगर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी एवं एक लिखित शिकायज दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर तेजाजी नगर थाना पुलिस ने ग्रुप के एडमिन और संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस उस मोबाइल नंबर की भी जांच कर रही है जिसके जरिए महिला से संपर्क किया गया था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में साइबर फ्रॉड का नया मामला, एप डाउनलोड करवाकर महिला से ठगे 2 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस - MP Breaking News