नवरात्रि के 10वें दिन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा मनाया जाएगा लेकिन पश्चिम बंगाल में सिंदूर खेला और विजयादशमी 21 अक्टूबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर अलग-अलग राज्यों की सरकार ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए हैं। कहीं 2 से 3 दिन की छुट्टी तो कहीं 5 से 10 दिन का अवकाश रखा गया है। आइए जानते हैं राज्यवार स्कूल की छुट्टियां…
सबसे पहले मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर (सोमवार से बुधवार) तक दुर्गाष्टमी/विजयादशमी के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। बिहार और छत्तीसगढ़ में 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल 5 दिनों की स्कूल की छुट्टी घोषित की गई है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और 20 व 21 अक्टूबर को विजयादशमी की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। राजस्थान में 18 से 25 अक्टूबर (शिविरा पंचांग के तहत) और यूपी में 18 और 20 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में 15 अक्टूबर से स्कूल बंद हैं और अब 27 अक्टूबर को खुलेंगे।
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 18, 19 और 20 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु में 18 से 20 अक्टूबर और केरल में 19-20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। ओडिशा और असम 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा दशहरे को लेकर स्कूलों में अवकाश रहने का अनुमान है।
दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो दुर्गापूजा, सदुला बथुकम्मा, आयुध पूजा और विजयादशमी जैसे त्यौहारों के चलते तेलंगाना में 10 अक्टूबर से स्कूल बंद हैं और 23 अक्टूबर को खुलेंगे। आंध्र प्रदेश में भी 12 अक्टूबर से स्कूल बंद हैं और 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे । कर्नाटक में भी 21 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
इसके अलावा 26 अक्टूबर (सोमवार) को वाल्मीकि जयंती है, इसके चलते भी कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा। 18 अक्टूबरऔर 25 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में दूसरे ,तीसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को स्कूल बंद रह सकते हैं।
नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो, क्योंकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होती है। राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमी कैलेंडर के अनुसार भी छुट्टियां तय करते हैं।






