Hindi News

भोपाल: हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी गौमांस से भरी इनोवा कार, एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार 

Published:
औबेदुल्लागंज टोल नाके पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौमांस से भरी कार पकड़ी। मांस को जांच के लिए भेजा गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की त्तलाश जारी है।
भोपाल: हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी गौमांस से भरी इनोवा कार, एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार 

Bhopal News: भोपाल में गौमांस तस्करी का मामला सामने आया है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गौमांस से भरी इनोवा कार पकड़ी। तलाशी करने पर बोरे में टुकड़ों में कटा हुआ गौमांस बरामद किया गया।

हिन्दू संगठन के कुछ कार्यकर्ता गाड़ी का पीछा कर रहे थे। औबेदुल्लागंज टोल नाके पर कार को पकड़ने में सफल हुए। इस मामले की जानकारी मिलते ही औबेदुल्लागंज पुलिस मौके पर पहुंची। कार में पाँच लोग सवार थे। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं चार गाड़ी से कूदकर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

होशंगाबाद से भोपाल आ रहा था गौमांस (Beef Smuggling)

सूत्रों के मुताबिक होशंगाबाद की ओर से भोपाल गौमांस लाया जा रहा था।  इस बात कि सूचना मिलने के बाद गौरक्षक औबेदुल्लागंज टोल नाके पर ही रुके थे। गौमांस से भरी कार ने जैसे ही टोल नाका पार किया, वे गाड़ी का पीछा करने लगे। कार को पकड़कर खड़ा कर दिया। फिर इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया माना (MP News)

पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक की गिरफ़्तारी हो चुकी है। वहीं 4 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार में बरामद मांस को फोरेंसिक टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews