Hindi News

भोपाल रेल मण्डल ने सिर्फ मई महीने में ही बिना टिकिट यात्रियों से वसूला 4 करोड़ से भी ज्यादा जुर्माना

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
मई माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 31,949 मामलें, अनुचित टिकट के 36,315 मामलें एवं 127 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल मई में कुल 68,391 मामलों से कुल 4.92 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
Google पर MP Breaking को चुनें
भोपाल रेल मण्डल ने सिर्फ मई महीने में ही बिना टिकिट यात्रियों से वसूला 4 करोड़ से भी ज्यादा जुर्माना

Bhopal Railway Division collected over Rs 4 crore in fines from ticketless passengers

भोपाल रेल मण्डल ने सिर्फ एक महीने में ही बिना टिकिट यात्रियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए 4 करोड़ से भी ज्यादा जुर्माना वसूल लिया।

रेल्वे का एक्शन 

वर्तमान वित्तीय वर्ष के 02 माह अप्रैल एवं मई में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 1 लाख 32 हजार 2 सौ 24 मामलों से 9.52 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 63,056 मामले, अनुचित टिकट के 68,784 मामलें एवं 384 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है।

मई में कुल 68,391 मामलों से कुल 4.92 करोड़ रूपए का राजस्व

जबकि केवल मई माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 31,949 मामलें, अनुचित टिकट के 36,315 मामलें एवं 127 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल मई में कुल 68,391 मामलों से कुल 4.92 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धकसौरभ कटारिया नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews