भोपाल| देश में फैली कोरोना (Corona) महामारी के दौरान मास्क लगाने को लेकर लोगों को जागरूक करने बीजेपी युवा मोर्चा (BJP Youth Morcha) ने एक कैंपेन सेल्फी विद मास्क (Selfie With Mask) की शुरुआत की है| भाजयुमो (BJYM) के इस अभियान का भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने समर्थन किया है| उन्होंने ट्विटर पर मास्क लगाकर वीडियो शेयर किया है और जनता से मास्क लगाने की अपील की है|
सिंधिया ने कहा पूरा विश्व इस समय वैश्विक महामारी कोरोना संकट का सामना कर रहा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुटता के साथ इस महामारी से लड़ रहा है| भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में मास्क के महत्त्व एवं युवाओं के जनजागरण को लेकर अभियान शुरू किया गया है| सिंधिया ने अपील करते हुए कहा मेरा सभी से अनुरोध है कोरोना महामारी के संकट के समय पूरी सतर्कता और सावधानी से रहना होगा| घर से निकलना भी है तो बिना मास्क के कतई न निकलें| आसपास के गांव में भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें| सेनिटजेर का उपयोग करें| प्रधानमंत्री और विशेषज्ञों की सलाह अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें|
भारतीय जनता युवा मोर्चा,मध्य प्रदेश का #सेल्फी_विद_मास्क अभियान।
आइये, हम सब इस सकारात्मक पहल के सहभागी बनें। @BJYM pic.twitter.com/lkuq2Mknjs— Jyotiraditya M. Scindia (मोदी का परिवार) (@JM_Scindia) April 28, 2020






