हनुमान जयंती के अवसर पर एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और भानु हिन्दू द्वारा दिए गए बयानों का कांग्रेस से जुड़े मुस्लिम नेता विरोध कर रहे हैं और दोनों के खिलाफ NSA की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, उधर कांग्रेस नेताओं की मांग पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है।
भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी के समर्थन में आये विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्रवाई की मांग करने वाले मुस्लिम नेताओं के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर मुस्लिम नेता और विधायक लगातार बयानबाजी कर रहे हैं कि भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी पर कार्यवाही नहीं की गई तो सीएम हाउस पर प्रदर्शन करेंगे।
रामेश्वर शर्मा ने पूछे कांग्रेस नेताओं से सवाल
मैं ऐसे मुस्लिम नेताओं और विधायक से यह पूछना चाहता हूं कि असलम चमड़े ने जब कई गायों को काट दिया तो उस हत्यारे के खिलाफ कोई कार्यवाही की मांग की। निर्दोष हिंदू बेटियों के साथ में नाम बदल बदल कर लगातार लव जिहाद करने वाले मुस्लिम लड़कों के खिलाफ आपने आवाज उठाई?
रामेश्वर शर्मा ने कहा अशोका गार्डन में विजय मेवाड़ा की हत्या कर दी गई तब तो मुसलमानों ने कोई मांग नहीं की कि हत्यारे का घर तोड़ा जाए, उसका जुलूस निकाला जाए। दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या हो गई तब तो कोई मुसलमान नहीं बोला।
शोभा यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा
उन्होंने कहा हिंदुओं की शोभा यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा जो नेता ऐसी माँग कर रहे है मैं हिंदुओं से अपील करता ऐसे नेताओं का प्रतिकार करें, भाजपा विधायक ने कहा खूब शोभा यात्रा निकालिए किसी भी हिंदू नौजवान पर कोई कार्रवाई नहीं होगी शोभायात्राएं भी निकलेंगी।






