भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) की तारीखें कोरोना संकट (Corona Crisis) के चलते फिलहाल तय नहीं हुई है| लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई है| भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक शुरू कर दी है| शनिवार को मुरैना जिले की विधानसभाओं को लेकर ऑनलाइन बैठक हुई| जिसमे उपचुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुक्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विनय सहस्त्रबुद्धे, सुहास भगत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभात झा उपस्थित रहे| जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी और अम्बाह विधानसभाओं के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एव संयोजक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा में जुड़े|
17 को इंदौर-उज्जैन के दौरे पर रहेंगे सिंधिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 अगस्त को इंदौर-उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले सिंधिया ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया| 27 सीटाें पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए सिंधिया का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान इंदौर और उज्जैन में वे कई भाजपा नेताओं से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे।
आज जौरा,सुमावली,मुरैना,दिमनी
और अम्बाह विधानसभाओं के वरिष्ठ नेताओं के साथ उपचुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। बैठक में श्री @vdsharmabjp, श्री @nstomar ,श्री @ChouhanShivraj, श्री @vinay1011, श्री @SuhasBhagatBJP, श्री @JM_Scindia और श्री @jhaprabhatbjp उपस्थित रहे। pic.twitter.com/SMcRUmYsN7— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) August 15, 2020






