Hindi News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को करेंगे फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण, केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया होंगे शामिल

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
देश में प्रथम फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण होने जा रहा है। इसमें व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियाँ एवं स्वास्थ्य सहित पोषण आहार संबंधी कार्यक्रम होंगे। वॉकिंग ट्रेक, योग एवं मेडिटेशन केन्द्र के साथ ओपन जिम, पारम्परिक खेल जोन, लायब्रेरी एवं किड्स जोन का प्रावधान भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को करेंगे फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण, केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया होंगे शामिल

BHOPAL NEWS :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को गौतम नगर में फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में 6 विभागीय खेल अधोसंरचना का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जायेगा।

मंत्री विश्वास सारंग ने ली बैठक 

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस संबंध में मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आवश्यक तैयारियों के संबंध में संबंधितों को दिशा-निर्देश दिये। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि देश में प्रथम फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण होने जा रहा है। इसमें व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियाँ एवं स्वास्थ्य सहित पोषण आहार संबंधी कार्यक्रम होंगे। वॉकिंग ट्रेक, योग एवं मेडिटेशन केन्द्र के साथ ओपन जिम, पारम्परिक खेल जोन, लायब्रेरी एवं किड्स जोन का प्रावधान भी किया जा रहा है। साथ ही महिला फिटनेस सेंटर, मल्टीपर्पस इण्डोर हॉल एवं स्वीमिंग पूल का भूमि-पूजन किया जायेगा। यह फिट इण्डिया क्लब पूरे प्रदेश के लिये एक मॉडल होगा।

खेलों से जोड़ने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिये एक नवाचार

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि खेल अधोसंरचना के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन में प्रदेश के नागौद-सतना, बुधनी-सीहोर, हरदा, टिमरनी-हरदा और नारायणगढ़-मंदसौर में इण्डोर हॉल तथा जोबट-अलीराजपुर में आउटडोर खेल परिसर का लोकार्पण एवं शिवपुरी में हॉस्टल भवन का भूमि-पूजन किया जाना है। कार्यक्रम में खेलो-बढ़ो अभियान का शुभारंभ भी किया जायेगा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को खेलों से जोड़ने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिये एक नवाचार के रूप में खेलो-बढ़ो अभियान शुरू किया जायेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews