Hindi News

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 979 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ, ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को अलग-अलग सेक्‍टर्स में ट्रेनिंग देकर उन्‍हे रोजगार के लिए तैयार किया जाता है, ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को उनकी योग्‍यता के हिसाब से 8000 से 10000 रुपए तक का स्‍टाइपेंड दिया जाता है।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 979 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ, ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, जानें डिटेल्स

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर ताजा अपडेट है। योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 979 युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। कंपनी योजना के तहत पंजीयन कराकर 979 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रैनिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कराएगी।

इसके लिए कंपनी द्वारा अलग-अलग 10 ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्‍न विषयों के इच्‍छुक युवाओं से MMSKY पोर्टल के माध्‍यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए MMSKY पोर्टल पर लॉगइन कर सकते है।

इन पदों पर 979 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा

  • योजना के तहत कंपनी द्वारा ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), इंजीनियरिंग (सिविल/ इलेक्ट्रिकल), एग्जीक्यूटिव (HR/ आकाउंट) आदि पदों पर 979 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
  • कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने कहा है कि व्यापक स्तर पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनी में छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप में ऑन द जॉब ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे एक ओर जहां युवाओं को औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण मिलेगा वहीं दूसरी ओर उन्हें काम के बदले स्टाइपेंड भी मिलेगा। आवेदन करने के लिए इच्‍छुक अभ्‍यर्थी प्रशिक्षण से संबंधित अर्हताओें, रिक्‍त स्‍थानों के विवरण तथा अन्‍य आवश्‍यक जानकारी MMSKY पोर्टल पर देख सकते हैं।

क्या है मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

  • राज्य शासन द्वारा औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में On-the-Job-Training (OJT) की सुविधा देने के लिये “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” लागू की गई है।
  • इसके तहत युवाओं को अलग-अलग सेक्‍टर्स में ट्रेनिंग देकर उन्‍हे रोजगार के लिए तैयार किया जाता है, ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को उनकी योग्‍यता के हिसाब से 8000 से 10000 रुपए तक का स्‍टाइपेंड दिया जाता है।
  • इस योजना में 75 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देती है और 25 प्रतिशत राशि कंपनी द्वारा दी जाती है। इसमें ट्रेनिंग 1 साल के लिए होती है, लेकिन कुछ कोर्सेज के लिए ट्रेनिंग पीरियड 6 से 9 महीने रखा गया है।

जानिए आयु सीमा, योग्यता और सैलरी के बारें में

  • इस योजना अंतर्गत प्रतिष्ठान में कार्यरत कुल कर्मचारियों के 15 प्रतिशत तक युवाओं को प्रतिष्ठारन में रखा जा सकता है। योजना में 12वीं पास को रुपए 8000/- प्रतिमाह, आईटीआई पास को रुपए 8500/- प्रतिमाह, डिप्लोमाधारी को 9000/- प्रतिमाह और स्नातक एवं उच्च योग्यता प्राप्त को रुपए 10000/- प्रतिमाह न्यूनतम स्टाइपंड देने की व्यवस्था है।
  • योजना में 18 से 29 वर्ष आयु के मध्यप्रदेश के मूल निवासी युवाओं को, जिन्होंने 12वीं/आईटीआई या उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो, को उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण दिया जाता है। इस योजना में वह युवा आवेदन दे सकते हैं जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों। युवा के पास शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई या फिर कोई और डिग्री होनी चाहिए।जो भी युवा इस योजना में सिलेक्ट होते हैं उन्हें स्कॉलरशिप मिलती है।
    समग्र पोर्टल पर आधार E-Kyc जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और Email होना जरूरी है। बैंक खाता आधार से लिंक हो और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) इनेबल्ड हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews