भोपाल| शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने शहर की अवाम से फिर अपील की है कि वे शुक्रवार को जुमा की नमाज़ अपने घरों में ही अदा करें। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना पैग़ाम भेजते हुए कहा कि मुल्क और शहर में बने हुए हालात को देखते हुए लोगों का फिलहाल एक दूसरे से दूर रहना जरूरी है। उन्होंने अगले आदेश तक लोगों को घरों में ही नमाज़ पढ़ने की ताकीद की है।
शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा कि फिलहाल हालात ठीक नहीं हैं। लोगों को घरों में ही रहना चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को जुमा की नमाज़ भी घरों में पढ़ने की ताकीद की है। शहर काजी ने कहा कि शासन प्रशासन के जो नुमाइंदे लोगों की हिफाज़त और इलाज में लगे हैं, उनका एहतराम करना चाहिए और उनके काम में मदद करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर चलने वाली हर अफवाह से बचने के लिए कहा और किसी भी बात को तस्दीक किए बिना उसपर रिएक्ट न करने की ताकीद भी की। काजी साहब ने दिल्ली मरकज के मामले को लेकर कहा कि ऐन वक्त पर जो जहां है, वहीं रहे, की ताकीद करने वालों को गुनाहगार करार दिया जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मरकज में मौजूद लोगों ने सरकारी फरमान का पालन ही किया है। इस बारे में फैलाई जाने बातों को रोकना चाहिए। शहर काजी ने कहा कि आपसी रिश्तों को बरकरार रखने और सभी धर्म, मजहब, समाज और लोगों की आस्थाओं की कद्र करने के लिए भी कहा है।
शहर काजी की अपील, ‘रखें सोशल डिस्टेंस, घरों में पढ़ें नमाज़’
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






