मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे को लेकर ताजा अपडेट है। कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद डेटा को ऑनलाइन पोर्टल पर फीड और टॉपर्स की लिस्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।संभावना है कि 15 अप्रैल तक परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी निश्चित तिथि या समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर नतीजे देख सकते हैं। पिछले साल यानी 2025 में बोर्ड ने 6 मई 2026 को नतीजे घोषित किए थे।
MP Board 10th-12th Exam: कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे
ये भी पढ़ें
जब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट जारी करेगा तो परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस (SMS) सुविधा और मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकेगा। SMS के लिए ‘MPBSE10’ या ‘MPBSE12’ लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करना होगा और उसे 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद बोर्ड कुछ ही सेकंड में स्टूडेंट का विषयवार स्कोरकार्ड मोबाइल पर भेज देगा।
MP Board: 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई थी बोर्ड परीक्षाएं
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 6 मार्च को था। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 7 मार्च 2026 तक चली। इस वर्ष प्रदेश में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी है। इसमें कक्षा 10वीं के लगभग 9 लाख 7 हजार और 12वीं के करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे।
MP Board Result 2026: कैसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
- सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए मई महीने में होने वाली द्वितीय परीक्षाएं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहीं 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना’ के तहत लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि और उच्च शिक्षा में स्कॉलरशिप दी जाएगी। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की जिलेवार और राज्यवार सूची (मेरिट लिस्ट) भी जारी करेगा।
MP Board : मार्कशीट में क्या-क्या रहेगी जानकारी
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- कुल प्राप्तांक
- विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)।
- कुल अंक, प्रतिशत और डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय)।
- रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)